नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सभी एयरलाइंस के पायलटों के लिए ड्रग परीक्षण अनिवार्य कर दिया है। जानिए क्या हैं नए नियम और एयर इंडिया की किस घटना के बाद लिया गया यह बड़ा फैसला।
कोच्चि से अबू धाबी जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को इंजन में खराबी के बाद वापस लौटना पड़ा। जानिए कैसे पायलट ने ओवरवेट विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई।
एअर इंडिया फ्लाइट एआई-2379 के पायलट का साइकोएक्टिव टेस्ट पॉजिटिव आने पर एयरलाइन ने उसे बर्खास्त कर दिया है। फुकेट से दिल्ली आ रही इस उड़ान के दौरान विमान 300 फीट नीचे गिर गया था।
कानपुर के कटरी क्षेत्र में गर्ग एविएशन का ट्रेनी विमान क्रैश होने से इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की मौत। दो महीने में दूसरी दुर्घटना से उड्डयन सुरक्षा पर उठे सवाल।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने DGCA के पूर्व फ्लाइंग ट्रेनिंग निदेशक कैप्टन अनिल गिल और विमानन कंपनियों पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। रिश्तेदारों के नाम पर शेल कंपनियां बनाकर विमानों की खरीद-फरोख्त और लीज के जरिए करोड़ों की हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 टर्बुलेंस का शिकार हो गई थी, जिसमें कई यात्री घायल हुए। अब इस मामले में पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव आने की खबर से सनसनी फैल गई है। जानिए क्या हैं DGCA के नियम।
DGCA ने भारत के सभी एयरपोर्ट्स के संवेदनशील इलाकों में बिना अनुमति वीडियो और फोटो बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। नियम उल्लंघन पर जुर्माना, फोन जब्ती और नो-फ्लाई लिस्ट का सामना करना पड़ सकता है।
हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E 108 में पावर बैंक फटने से धुआं फैल गया। 198 यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड से निकाला गया। जानें क्या हैं DGCA के नए सुरक्षा नियम।
देशभर में इंडिगो की फ्लाइट रद्द होने और DGCA के नए नियमों से उत्पन्न संकट का असर अब रीवा एयरपोर्ट पर भी दिखने लगा है। 22 दिसंबर से शुरू होने वाली नई हवाई सेवा के लिए स्टेशन सेटअप होना था, लेकिन अभी तक इंडिगो का स्टाफ रीवा नहीं पहुंच पाया है, केवल सामान भेजा गया है। हालांकि निर्धारित तारीख पर हवाई सेवा शुरू करने में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है। दूसरी ओर, इंडिगो अव्यवस्था के कारण रीवा–दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ने से मौजूदा उड़ानों को अप्रत्याशित फायदा मिला है।
इंडिगो ने रविवार शाम तक ₹610 करोड़ का रिफंड प्रोसेस किया। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यात्रियों के बैगेज डिलीवरी और किराए की मनमानी पर रोक लगाते हुए सख्त निर्देश जारी किए।




















