हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E 108 में पावर बैंक फटने से धुआं फैल गया। 198 यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड से निकाला गया। जानें क्या हैं DGCA के नए सुरक्षा नियम।

हैदराबाद-चंडीगढ़ इंडिगो की फ्लाइट
विमान में मची अफरा-तफरी
198 विमान सवारों को निकाला गया
चंडीगढ़ | स्टार समाचार वेब
हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-108 में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब लैंडिंग के ठीक बाद एक यात्री के बैग में रखे पावर बैंक में जोरदार धमाका हो गया। इस ब्लास्ट के बाद विमान के केबिन में तेजी से धुआं फैल गया, जिससे यात्री घबरा गए। हालांकि, क्रू मेंबर्स की मुस्तैदी और इमरजेंसी प्रोटोकॉल के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। विमान में 198 यात्री, दो बच्चे और छह क्रू मेंबर सवार थे।
सूत्रों के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट 6E-108 दोपहर करीब 3:29 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हुई थी। विमान जब रनवे से वे नंबर-1 की ओर बढ़ रहा था, तभी सीट संख्या 39C पर बैठे एक यात्री ने क्रू को सूचना दी कि उसके बैग में रखे पावर बैंक में आग लग गई है। देखते ही देखते विमान के अंदर धुएं का गुबार भर गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट और क्रू ने तुरंत इमरजेंसी एग्जिट खोलने का निर्णय लिया।
दोपहर करीब 3:35 बजे विमान के इमरजेंसी गेट खोले गए और यात्रियों को फुलाए जाने वाले 'इनफ्लेटेबल स्लाइड्स' (Inflatable Slides) के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस अफरा-तफरी के बीच सीट 25F पर बैठी महिला यात्री ऋचा के टखने में चोट आई, जिन्हें तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। क्रू मेंबर्स ने ऑन-बोर्ड रखे फायर एक्सटिंग्विशर का उपयोग कर आग पर काबू पाया, जिससे विमान को अधिक नुकसान नहीं पहुँचा।
विमानन नियामक DGCA ने जनवरी 2026 से ही फ्लाइट के दौरान पावर बैंक से मोबाइल चार्ज करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है। नियमों के मुताबिक, लिथियम बैटरियों के गर्म होने (Thermal Runaway) के खतरे के कारण इन्हें केवल हैंड बैगेज में रखने की अनुमति है, उपयोग करने की नहीं। इस घटना ने एक बार फिर उड़ानों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी और पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या यात्री उड़ान के दौरान पावर बैंक का इस्तेमाल कर रहा था।
इंडिगो एयरलाइंस ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए तुरंत विमान को खाली कराया गया और संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया। विमान को दोबारा उड़ान भरने से पहले गहन तकनीकी जांच (Technical Inspection) से गुजरना होगा। वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी यात्रियों को टर्मिनल तक पहुँचा दिया गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में फुटपाथ पर 'पैदल चलने के अधिकार' को संविधान के अनुच्छेद 19(1)(d) और 21 के तहत मौलिक अधिकार माना है। जानिए इस ऐतिहासिक फैसले की पूरी जानकारी।
फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) ने एयर इंडिया AI-171 हादसे की जांच पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सिम्युलेटर टेस्ट के जरिए पायलटों ने 'पायलट सुसाइड' की थ्योरी को नकारते हुए इसे तकनीकी खराबी बताया है।
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच सीएम आज पहली बार अयोध्या पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने अयोध्या में चंदा चोरी के आरोपों पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए 500 साल संघर्ष हुआ है, इसलिए कोई भी अयोध्या को बदनाम न करे।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 62वें सत्र में भारत ने पाकिस्तान और इस्लामिक सहयोग संगठन द्वारा जम्मू-कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणियों पर सख्त आपत्ति जताई है। भारत ने पाकिस्तान के सभी आरोपों को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया है।
अमेरिका और ईरान के बीच 107 दिनों तक चले संघर्ष के बाद शुक्रवार को दोनों देश स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टाक रिजॉर्ट में ऐतिहासिक शांति वार्ता के लिए आमने-सामने होंगे। यहां समझौते के क्रियान्वयन और आगे की प्रक्रिया पर चर्चा होगी।
राज्यसभा चुनाव के ताजा नतीजों में NDA ने 19 सीटें जीतकर अपना दबदबा बनाया है। झारखंड में परिमल नाथवानी की जीत और क्रॉस वोटिंग से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
नीट यूजी पेपर लीक मामले में टेलीग्राम पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई। टेलीग्राम ने दी चुनौती, कोर्ट ने आईटी एक्ट की धारा 79 और 69ए के तहत कानूनी प्रक्रियाओं पर स्पष्टीकरण मांगा।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा घोटाला विवादों में। सीएम योगी का दौरा, चंपत राय को कार्यक्रम से दूर रहने के निर्देश, SIT की जांच और कांग्रेस का बड़ा आरोप। पढ़ें पूरी खबर।
महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना (UBT) के लिए संकट गहराता जा रहा है। ताजा घटनाक्रमों में उद्धव ठाकरे गुट के कई सांसदों के बागी होने और पार्टी पर पकड़ ढीली होने की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं
नीट-यूजी 2026 पेपर लीक कांड के बाद देशभर में छात्रों की अहत्यहत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। परीक्षा कैंसिल होने के दिन से अब तक 12 बच्चों ने अपनी जान दे दी है। यहां सबसे चौंकाने और चिंता की बात यह है कि दो दिनों में चार नीट छात्रों ने आत्महत्या की है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह