आज तड़के अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के एक कस्बे में भीषण आग लग गई। इस घटना में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई और कम से कम 24 घर जलकर खाक हो गए। डिप्टी कमिश्नर चीचुंग चुखू ने बताया कि मृतकों में एक महिला और उसके 3 नाबालिग बच्चे (2 बेटे और 1 बेटी) शामिल हैं।
भारत और चीन के बीच सीमा विवाद फिर गहरा गया है। अरुणाचल प्रदेश में 27 भौगोलिक स्थानों के आधिकारिक नामकरण के बाद चीन की बौखलाहट पर विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि बॉर्डर पर शांति के बिना द्विपक्षीय संबंधों में सुधार संभव नहीं है।














