मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के पहाड़ी क्षेत्र पाटी थाना क्षेत्र के गोलगांव में आज यानी शुक्रवार को एक कार हादसे का शिकार हो गई। दरअसल, बिलियापानी घाट पर बड़वानी से सेमलेट जा रही एक कार गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर घायल हुए।
आज मध्यप्रदेश के बड़वानी में प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट हुई। बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी में बैठक के पहले नागलवाड़ी में भीलट देव आख्यान केंद्र का लोकार्पण किया। इससे पहले सीएम के नागलवाड़ी पहुंचने पर परंपरीक तरीके से उनका स्वागत किया गया।
जुलवानिया में सुपारी से भरा ट्रक पुल की रेलिंग को तोड़ते नीचे गिर गया।थाना प्रभारी रामकुमार पाटिल ने बताया कि ट्रक में एक व्यक्ति फंसे होने की जानकारी होने पर ग्रामीणों द्वारा नदी के अंदर उतरकर निकलने का प्रयास किया गया, लेकिन व्यक्ति बोरे के नीचे दब गया था।
















