मध्यप्रदेश के देवास-भोपाल रोड पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रात 12 बजे उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
मध्यप्रदेश के विदिशा में बीती देर रात बारातियों से भरी तेज रफ्तार टवेरा कार सूखे तालाब में जा गिरी। हादसे में तीन बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, गैरतगंज से जाफरखेड़ी निवासी दशरथ सिंह के यहां बारात आ रही थी।














