पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद बीती देर रात को तनाव फैल गया। रेलपार इलाके में भीड़ ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ और पथराव किया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।
एआई इंपैक्ट समिट में आज यानी गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। समिट में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में वैश्विक हस्तियों का भारत आगमन के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा- भारत दुनिया में सबसे बड़ा टेक टैलेंट पूल का केंद्र है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से मानव सामर्थ्य कई गुना बढ़ गया है।














