सीबीआई ने आज से पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच अपने हाथ में ले ली है। इस बात की जानकारी खुद सीबीआई ने दी। सीबीआई ने कहा- पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है।
पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या के केस में बिहार और उत्तर प्रदेश से तीन बदमाशों को हिरासत में लिया है। तीनों आरोपियों को बिहार और उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया और बाद में देर रात पूछताछ के लिए पश्चिम बंगाल लाया गया।
मध्यप्रदेश के इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। शिलांग सेशन कोर्ट ने केस के मुख्य आरोपी राज कुशवाह समेत चार आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। मेघायल के उपमुख्यमंत्री प्रेस्टन तिनसोंग ने कहा कि जांच एजेंसियों और एसआईटी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है। पुलिस पूरी तरह सक्षम और सुसज्जित है।
मध्यप्रदेश के इंदौर में ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत के विरोध में मेघालय सरकार ने मेघालय हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। राज्य सरकार ने याचिका दायर कर निचली अदालत के बेल आर्डर को रद्द करने की मांग की है।
शिलॉन्ग के राजा रघुवंशी हत्याकांड में राज कुशवाह की जमानत पर सुनवाई पूरी। मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की रिहाई के बाद परिवार ने जताई असुरक्षा। पढ़ें पूरी कानूनी रिपोर्ट।
बिहार में राज्यसभा चुनाव के बाद मंची सियासी उठापटक के बीच पटना हाईकोर्ट ने आज यानी गुरुवार को जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्या मामले में जमानत दे दी है। अनंत सिंह पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान हुए इस हत्याकांड के आरोप में पटना की बेऊर जेल में बंद थे।
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के देशभर में चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। इस केस में आरोपी बनाए गए गार्ड बलवीर सिंह अहिरवार और बिल्डिंग मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर को अदालत ने दोषमुक्त कर दिया है। इन दोनों व्यक्तियों को सबूतों के अभाव के चलते रिहा करने का आदेश दिया गया है।
एमपी के पन्ना के रहने वाले तौहीद हसन की यूपी के बांदा में नृशंस हत्या। केन नदी के पास झाड़ियों में मिला शव। दो बहनों के इकलौते भाई की मौत से इलाके में मातम। पुलिस जांच जारी।
सतना के जवाहर नगर में मकान खाली कराने के विवाद में मामा ने अपने दिव्यांग भांजे की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार है। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की है।





















