इसरो ने पीएसएलवी रॉकेट के तीसरे चरण का जमीनी टेस्ट सफल कर लिया। ये वही स्टेज है, जिसमें पिछले 2 मिशन के दौरान गड़बड़ी आई थी। पिछली गलतियों से सबक लेते हुए इसरो ने उसे पूरी तरह नया करके, मजबूत करके टेस्ट किया, जिसमें वह सफल रहा। यह परीक्षण आंध्र प्रदेश स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर की स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी में हुआ।
इसरो के PSLV-C62 मिशन में तकनीकी गड़बड़ी। श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुए 'भारत के सीसीटीवी' अन्वेषा (EOS-N1) और 14 अन्य उपग्रहों के प्रक्षेपण के दौरान तीसरे चरण (PS3) में खराबी आने से मिशन प्रभावित हुआ।














