कारगिल विजय दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर जवानों के साहस और बलिदान को नमन किया। एक्स पर एक पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि कारगिल विजय दिवस पर, हमारा देश भारत की सुरक्षा के लिए बहादुर सैनिकों के असाधारण साहस और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करता है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज यानी गुरुवार को दिल्ली में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव सहित देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के एलजी और प्रशासक, केंद्रीय मंत्री, नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।














