बिहार के भागलपुर में 4.7 किमी लंबे विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा बीती देर रात गंगा में गिर गया। राहत की बात रही कि प्रशासन ने पहले ही ट्रैफिक रोक दिया था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।पुल मरम्मत के काम में आर्मी की मदद की कोशिश की जा रही है। लोगों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जी रही है।
मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल में आज एम्स के ठीक सामने एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का छज्जा गिर गया। हादसे में नीचे खड़े करीब 8 लोग घायल हो गए। यह सडाना मेडिकल स्टोर की चार मंजिला इमारत बन रही है। नीचे मेडिकल स्टोर संचालित हो रहा था।
उत्तरी लेबनान के त्रिपोली में हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई। यहां एक पुरानी जर्जर इमारत अचानक गिर गई। जिससे वहां रह रहे लोग उसकी चपेट में आ गए। हफ्ते भर में इस तरह की यह दूसरी घटना है। घटनास्थल पर बचाव दल बचे हुए लोगों की तलाश कर रहे हैं।















