देशभर के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच मंगलवार को ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर आई। बीते दो दिनों की तेजी पर ब्रेक लगाते हुए सोने और चांदी दोनों के दामों में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में जारी उथल-पुथल के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आए उबाल से कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ी है।
सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी की गई है। चांदी 14530 रुपए की बढ़त के साथ 2.67 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई। सोने का भाव 2680 रुपए बढ़कर 1.60 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चाल तेज बनी हुई है।
बीते सप्ताह की भारी उतार-चढ़ाव के बाद सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। बुलियन की वेबसाइट के अनुसार चांदी 14800 रुपए उछलकर 2.65 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोना 3050 रुपए चढ़कर 1.58 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।















