लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। जानकारी के मुताबिक, बीच हवा में उनके हेलीकॉप्टर से अचानक धुआं निकलने लगा। इसके बाद एहतियातन अमौसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। डिप्टी सीएम केशव मौर्य लखनऊ से कौशांबी जा रहे थे।
प्रधानमंत्री ने आज असम के डिब्रूगढ़ में देश की पहली हाईवे इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी पर भारतीय वायुसेना के विमान से लैंड किया। यह सुविधा ऊपरी असम में एक हाईवे स्ट्रिप पर बनाई गई है, जो युद्ध या आपातकाल में लड़ाकू विमानों, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टरों के लिए वैकल्पिक लैंडिंग की जगह देगी।














