झारखंड के गिरिडीह जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल पारसनाथ से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस मधुबन के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में सूरत निवासी पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। दुर्घटना बीती देर रात हुई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशीबाई का शुक्रवार सुबह भोपाल के एम्स अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे लगभग 76 वर्ष की थीं और पिछले एक सप्ताह से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती थीं।
छत्तीसगढ़ की लोक कला और पंडवानी गायन को वैश्विक पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो गया। वे 70 साल की थीं। उन्होंने रात 3.15 बजे रायपुर एम्स में अंतिम सांस ली। दरअसल, लंबे समय से बीमार चल रहीं मशहूर गायिका तीजन बाई का रायपुर के अस्पताल में निधन हो गया।
टीवी इंडस्ट्री की एक लोकप्रिय अदाकारा के तौर पर अपनी पहचान बनाने वालीं संचिता उगले की सुसाइड की खबर ने हर किसी को झकझोर के रख दिया है। फैंस उनकी मौत की खबर सुनकर हैरान और हताश हैं।
















