सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को रेप के दोषी पूर्व पत्रकार तरुण तेजपाल को सरेंडर करने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा है कि उन्हें दो हफ्ते के अंदर ऐसा करना होगा। 63 साल के पूर्व पत्रकार ने हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है और दावा किया है कि वे पीड़ित हैं। गोवा सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है और इस मामले में तेजपाल की सजा बढ़ाने की मांग की है।
पंजाब के आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हरमीत पठानमाजरा को मध्य प्रदेश के ग्वालियर-शिवपुरी बायपास से गिरफ्तार किया गया है। दो साल पुराने रेप केस में 6 महीने से फरार चल रहे। इस कार्रवाई को पटियाला की पुलिस ने गोपनीय तरीके से अंजाम दिया है।
उन्नाव रेप केस में दोषी ठहराए गए और सजा काट रहे भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। सजा से राहत पाने की उम्मीद लगाए सेंगर को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने से इंकार कर दिया है।















