पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री ने देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और नागरिकों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को नमन किया।
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की एक और नापाक साजिश को नाकाम कर दिया है। घुसपैठ का यह प्रयास किरण सेक्टर के जमगुंड में हुआ है।
मध्य पूर्व में एक बार फिर युद्ध के बादल गहरा गए हैं। अमेरिका ने करीब एक महीने के अंतराल के बाद ईरान पर दोबारा सैन्य कार्रवाई करते हुए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थित लारक द्वीप पर एयरस्ट्राइक की। इसके जवाब में ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर पलटवार का दावा किया है।
जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने को निशाना बनाने की कोशिश के बाद अमेरिका ने गुरुवार तड़के ईरान पर बड़े पैमाने पर जवाबी हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, ईरान के भीतर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कई प्रमुख सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई।
कारगिल विजय दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर जवानों के साहस और बलिदान को नमन किया। एक्स पर एक पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि कारगिल विजय दिवस पर, हमारा देश भारत की सुरक्षा के लिए बहादुर सैनिकों के असाधारण साहस और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करता है।
जम्मू-कश्मीर में पांच दिन से चल रहे अभियान में भारतीय सेना के जवानों को आज सुबह-सुबह बड़ी सफलता मिली। शोपियां के सैदापोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने लस्कर के एक आतंकी मार गिराया। बुधवार को अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए हैं।
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में खपरी बायपास के पास ट्रक और कार के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बस्तर से लौट रहे कार सवार तीन सीआरपीएफ जवान और एक ड्राइवर सहित 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार जारी है।



















