मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय सुरक्षा और पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया को चुनौती देने वाला बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एसटीएफ ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने ग्वालियर जिले की डबरा तहसील के एक पते का इस्तेमाल कर 20 बांग्लादेशी नागरिकों के भारतीय पासपोर्ट बनवा दिए। इन विदेशी नागरिकों को दस्तावेज में भारतीय नागरिक बताया गया।
तेलंगाना में आय से अधिक संपत्ति के केस में अक्सर पुरुष अधिकारियों की संलिप्तता अधिक देखी गई है। हालांकि, इस बार एक महिला अधिकारी के यहां मिले बेहिसाब धन ने सबको चौंका दिया है। एसीबी द्वारा की गई छापामारी के दौरान अचल संपत्तियों के साथ-साथ नकद, लग्जरी वाहनों और महंगे आभूषणों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है।
मध्यप्रदेश के धार जिले के सिरसोदिया गांव में आज यानी शनिवार को सुबह-सुबह अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। घटना सुबह 10 बजे की बताई जा रही है। अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए हाईवे पर भी आवागमन प्रभावित हो गया।















