उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में नया पुल बनाया जा रहा था। आंधी-तूफान के चलते अचानक यह पुल ढह गया। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल में आज एम्स के ठीक सामने एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का छज्जा गिर गया। हादसे में नीचे खड़े करीब 8 लोग घायल हो गए। यह सडाना मेडिकल स्टोर की चार मंजिला इमारत बन रही है। नीचे मेडिकल स्टोर संचालित हो रहा था।














