उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में नया पुल बनाया जा रहा था। आंधी-तूफान के चलते अचानक यह पुल ढह गया। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

सीएम योगी ने हादसे पर व्यक्त किया शोक, इलाज के दिए निर्देश
हवा की रफ्तार इतनी प्रचंड थी कि स्लैब भरभराकर नीचे आ गिरा

लखनऊ। स्टार समाचार वेब
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में नया पुल बनाया जा रहा था। आंधी-तूफान के चलते अचानक यह पुल ढह गया। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। दरअसल, हमीरपुर में देर रात आए तेज तूफान के दौरान बेतवा नदी पर बन रहे एक निर्माणाधीन पुल का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गय। जो पुल लोगों की आवाजाही के लिए बनाया जा रहा था, वही पुल लोगों की मौत का सबब बन गया। इस हादसे में अब तक छह मजदूरों की मौत हो गई है और कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की भी आशंका हैं।
रेस्क्यू आपरेशन चलाया
स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया जा रहा है। मलबे में कई लोग फंस गए हैं और ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
ताश के पत्तों की तरह ढह
हमीरपुर में मोरा कांडर और कुरारा इलाके को आपस में जोड़ने के लिए एक नए पुल का निर्माण किया जा रहा है। देर रात इलाके में अचानक तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया। इसी दौरान निमार्णाधीन पुल की एक भारी-भरकम स्लैब अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई।
रात दो बजे स्लैब गिरा
हमीरपुर के एएसपी अरविंद कुमार वर्मा ने इस हादसे का ब्योरा दिया। उन्होंने कहा-रात करीब 2 बजे हमें सूचना मिली कि एक स्लैब गिर गया है और कुछ लोग उसके नीचे फंस गए, जिसके बाद हम तुरंत मौके पर पहुंचे।
सीएम योगी ने लिया संज्ञान
हमीरपुर में गिरे इस पुल मामले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति गहरा दुख जाहिर किया। सीएम ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत और बचावकार्य तेज करने का दिया निर्देश भी दिया। मुख्यमंत्री ने घायलों का उचित इलाज करवाने, मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने और हर मुमकिन सहायता मुहैया करवाने के भी निर्देश दिए हैं।
बिहार के भागलपुर में भी गिरा था पुल
गौतरलब है कि कुछ समय पहले बिहार के भागलपुर में भी एक पुल गिर गया था। यहां गंगा नदी पर बना विक्रमशिला ब्रिज का एक हिस्सा अचानक टूटकर नदी में गिर गया। हालांकि, इस दौरान वहां मौजूद अधिकारियों ने तेजी से एक्शन लेते हुए लोगों को वहां से हटा लिया था। ऐसे में इस हादसे में न तो किसी की मौत हुई थी और न कोई घायल हुआ था। वहीं, जम्मू जिले के बंतलाब क्षेत्र में भी 1 मई को एक निमार्णाधीन पुल का पिलर गिर गया था। इस हादसे में कई मजदूरों की मौत हो गई थी और कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नीट पेपर लीक विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने NTA की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्थायी स्टाफ और सिस्टम पर जोर देते हुए कहा कि वह खुद NTA कार्यालय का दौरा कर सकता है।
निठारी कांड का मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली हरिद्वार में मृत पाया गया। 19 साल जेल में रहने और 2025 में बरी होने के बाद वह नाम बदलकर चाय की दुकान चला रहा था। पूरी विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव से पहले TMC में बड़ी टूट। चुनाव आयोग ने ममता गुट को 'ममता ऑल इंडिया TMC' और 'फुटबॉल खिलाड़ी' सिंबल दिया। जानें पूरी विस्तार से खबर।
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव सभा चुनाव होने में कुछ समय बाकी है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के एक पत्र ने प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा दिया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि पत्र भेजने के बाद हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक तस्वीर शेयर की।
देश की राजधानी दिल्ली अब सुरक्षित नहीं है। यह हम नहीं, बल्कि आए दिन हो रहीं आपराधिक वारदातें बयां कर रही हैं। अभी चलती बस में रेप का केस सुलझा भी नहीं था और इसी बीच एक और सनसनीखेज वारदात सामने आ गई।
भारत विदेश मंत्रालय ने बच्चों के पासपोर्ट के नियमों में बदलाव किया है। अब 15 साल से कम उम्र के बच्चों का 36 पेज वाला सामान्य पासपोर्ट जारी होने की तारीख से अब 18 साल की उम्र या 5 साल तक वैध रहेगा। अगर बच्चा 5 साल पूरे होने से पहले 18 साल का हो जाता है, तो पासपोर्ट की वैधता उसी समय खत्म हो जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को हिंदी और नवोदय विद्यालयों के विरोध पर आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि सोच बदलने की जरूरत है। जानिए इस पूरे विवाद, कोर्ट की टिप्पणी और केंद्र-राज्य के तनातनी की पूरी विस्तार से जानकारी।
झारखंड से नक्सलियों का सफाया हो चुका है, जो बचे-खुचे हैं वे दूसरे राज्यों में भाग रहे हैं। इन्हीं भागे हुए नक्सलियों में झारखंड का इकलौता एक करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर उर्फ मनोज उर्फ दीपक उर्फ राकेश ने गुरुवार को कोलकाता एसटीएफ के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर आज उनकी जन्मभूमि गुजरात के वडनगर से लेकर उनकी राजनीतिक कर्मभूमि उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक देश भर में उत्सव जैसा माहौल है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित देश-विदेश की कई प्रमुख हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।