चक्रवाती तूफान अर्नब हालांकि कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल चुका है, लेकिन इसका असर अभी भी देश के कई हिस्सों में पूरी तरह से बरकरार है। मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान और बिहार समेत 14 राज्यों में झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं का दौर जारी है।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अर्नब देर रात उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों से टकरा गया। लैंडफॉल के दौरान तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश और 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। तूफान के असर से कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।
विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद दतिया भाजपा संगठन में सर्जरी की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिला कार्यकारिणी भंग किए जाने के बाद अब नए जिलाध्यक्ष की कमान किसे सौंपी जाए, इसे लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली तक मंथन जारी है। इस रेस में आशुतोष तिवारी और पूर्व विधायक व प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम पिरोनिया के नाम सबसे आगे चल रहे हैं।
संसद के मानसून सत्र के 12वें दिन हलचल तेज हो गई है। एक तरफ जहां भाजपा और सहयोगी दलों की महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक हुई। वहीं दूसरी तरफ संसद के भीतर कई अहम विधायी कार्यों के साथ-साथ हंगामे के पूरे आसार बने हुए हैं।
देशभर में आंधी-बारिश से पारा नीचे आ गया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून 4 जून को केरलम के तट पर पहुंच जाएगा।
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी-लू की बजाय आंधी-बारिश और ओले गिर रहे हैं। नौतपा के छठें दिन 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। इधर, राजधानी भोपाल के कुछ इलाकों में रविवार सुबह बूंदाबांदी हुई। बीती रात 12:30 बजे से तड़के 3 बजे तक तेज हवाएं चलीं।
राजस्थान के श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़ सहित 5 जिलों में पाकिस्तान से उठे रेतीले तूफान ने भारी तबाही मचाई है। 80 kmph की रफ्तार से चली आंधी के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया।
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में नया पुल बनाया जा रहा था। आंधी-तूफान के चलते अचानक यह पुल ढह गया। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। 24 घंटों के दौरान प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। आज सुबह से भी भोपाल सहित कई जिलों में बादलों का डेरा है और रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा।






















