मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी-लू की बजाय आंधी-बारिश और ओले गिर रहे हैं। नौतपा के छठें दिन 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। इधर, राजधानी भोपाल के कुछ इलाकों में रविवार सुबह बूंदाबांदी हुई। बीती रात 12:30 बजे से तड़के 3 बजे तक तेज हवाएं चलीं।

सुबह बूंदाबांदी, कई इलाकों में बिजली गुल, गिरे कई पेड़
प्रदेश के 47 जिलों में बारिश का अलर्ट, 8 में ओले गिरेंगे

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी-लू की बजाय आंधी-बारिश और ओले गिर रहे हैं। नौतपा के छठें दिन 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। इधर, राजधानी भोपाल के कुछ इलाकों में रविवार सुबह बूंदाबांदी हुई। बीती रात 12:30 बजे से तड़के 3 बजे तक तेज हवाएं चलीं। इस दौरान कई इलाकों में बिजली भी गुल रही। कई कॉलोनियों में बड़े-बडेÞ पेड़ तक गिर गए। हालांकि राहत की बात यह है कि कहीं कोई जनहानि नहीं हुई है। पूरे प्रदेश में कहीं ओले तो कहीं बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अभी भी 40 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी भी चलेगी। गौरतलब है कि इससे पहले पड़ोसी राज्य राजस्थान के पांच जिलों में बहुत तेज धूल भरी आंधी चली थी। जहां कई जगह पेड़, कच्चे माकन और बिजली के पोल तक उखड़ गए थे।
यहां बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, देवास, सीहोर, राजगढ़, आगर-मालवा, छतरपुर, कटनी, मैहर, उमरिया और शहडोल में भारी बारिश, ओलावृष्टि का आॅरेंज अलर्ट है, जबकि बाकी 47 जिलों में भी गरज-चमक, आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। कहीं भी लू चलने की चेतावनी नहीं है।
दो दिन से आधे प्रदेश में बारिश
पिछले दो दिन से सिस्टम की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिल रही है। शुक्रवार शाम से शनिवार की रात तक प्रदेश के आधे हिस्से में बारिश का दौर बना रहा। टीकमगढ़ में सवा इंच पानी गिर गया। दतिया में आधा इंच और नौगांव में पौन इंच पानी गिरा। इसके अलावा ग्वालियर, इंदौर, धार, गुना, रतलाम, उज्जैन, दमोह, खजुराहो, रीवा, सागर, सतना, उमरिया, खरगोन, शिवपुरी, डिंडोरी, मंदसौर, खंडवा, शाजापुर, देवास, झाबुआ, टीकमगढ़, मुरैना, बैतूल, बालाघाट, श्योपुर में भी बारिश का दौर जारी रहा। श्योपुर में ओले भी गिरे।
यह भी पढ़िए...
आंधी और बूंदाबांदी से बदला मौसम, चौबीस घंटों में छह डिग्री गिरा
यूपी-बिहार में टूटा मौसम का कहर... आंधी-बारिश से 48 लोगों की मौत...पंजाब-मध्य प्रदेश में गिरे ओले


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। जानिए इस कार्यक्रम की मुख्य बातें, 'नमो प्रेरणा अभियान' और जनजातीय गौरव से जुड़ी खास जानकारियां।
इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हरीश चौधरी, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने शिक्षा, रोजगार, 27% ओबीसी आरक्षण और बजट जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए।
उज्जैन में युवा धर्म संसद को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मानव अहंकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि दुनिया इंसान की मर्जी से नहीं, बल्कि प्रकृति के शाश्वत नियमों से चलती है।
भोपाल के बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, हरित ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उच्च शिक्षा में बेटियों के नामांकन पर भी विशेष चर्चा हुई।
कूनो नेशनल पार्क में प्रोजेक्ट चीता के तहत मादा चीता KGP12 ने 4 नए शावकों को जन्म दिया है। अब भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 54 हो गई है। जानिए पूरी खबर।
शिप्रा नदी के पावन तटों (रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट) और भव्य महाकाल महालोक में एक साथ 33 लाख 27 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही उज्जैन ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया
उज्जैन के रामघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 50 लाख लोगों को जमीन की निःशुल्क रजिस्ट्री की सौगात दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।