भोपाल से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को अगले माह यानी जून से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, एयरलाइन कंपनियों ने जून और जुलाई से उक्त चार प्रमुख रूट्स पर चलने वाली कुछ फ्लाइट्स में कटौती और अस्थायी बंदी का फैसला किया है।
देश में आम जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। देश की राजधानी और मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद माल ढुलाई महंगी होने की आशंका है, जिससे आने वाले दिनों में रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं।
अप्रैल में थोक महंगाई बढ़कर 8.30 प्रतिशत पर पहुंच गई है। मार्च में यह 3.88 फीसदी पर थी। यानी इसमें एक महीने के अंदर 4.42 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अप्रैल में महंगाई 42 महीने के हाई पर रही। अक्टूबर 2022 में ये 8.39 फीसदी पर पहुंच गई थी।
अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत को लेकर छाई अनिश्चितता और पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा है। विदेशी निवेशकों की ओर से बिकवाली के दबाव के कारण इक्विटी बाजारों में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में भारी दबाव दिखा।
एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत के बीच भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने एक नई प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन उपभोक्ताओं ने सालाना कोटे के 12 सिलिंडर रिफिल करा लिए हैं, उन्हें नई बुकिंग के लिए हेलो बीपीसीएल एप पर जाकर सवालों के जवाब देने होंगे।
मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। 24 घंटों के दौरान प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। आज सुबह से भी भोपाल सहित कई जिलों में बादलों का डेरा है और रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा।
अभी तक सुबह-शाम हल्की ठंडक का एहसास करा रहे राजधानी के मौसम ने तेजी से करवट बदल ली है। दो दिनों से न सिर्फ तापमान में वृद्धि देखने को मिली है बल्कि गर्मी का एहसास भी एकाएक बढ़ गया है। घर- दफ्तर में पंखे चल गए हैं और कार में एसी चलाना पड़ रहा है।
राजस्थान के भीलवाड़ा में घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। भीलवाड़ा के पास नेशनल हाईवे-58 पर कम विजिबिलिटी के कारण छह वाहन आपस में टकरा गए, जिससे इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।




















