मध्य प्रदेश के दतिया में आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को टिकट न दिए जाने पर भारी बवाल हो गया है। नाराज समर्थकों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए नेशनल हाईवे एनएच-44 को जाम कर दिया।

हालात को काबू करने पुलिस को दागने पडे आंसू गैस के गोले

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के दतिया में आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को टिकट न दिए जाने पर भारी बवाल हो गया है। नाराज समर्थकों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए नेशनल हाईवे एनएच-44 को जाम कर दिया और पुलिस पर भारी पथराव किया, जिसमें कई पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दतिया के एसपी मयूर खंडेलवाल के अनुसार, शुक्रवार शाम से ही 3000 से अधिक उपद्रवियों ने शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। उन्होंने पहले बाजारों को बंद कराने का प्रयास किया और फिर शाम 6 बजे से ही हाईवे पर चक्का जाम करके बैठ गए। नरोत्तम मिश्रा के हजारों समर्थकों द्वारा एनएच-44 रोके जाने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे 15 किमी लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। इस भीषण जाम का असर दतिया की सीमा से लगे पड़ोसी जिलों पर भी पड़ने लगा। कलेक्टर और एसपी ने प्रदर्शनकारियों से बार-बार बातचीत कर रास्ता खाली करने की अपील की, लेकिन वे नहीं माने।
तड़के पुलिस पर अचानक पथराव
एसपी मयूर खंडेलवाल ने बताया कि प्रशासन की तमाम अपीलों के बावजूद, शनिवार तड़के करीब 4 बजे प्रदर्शनकारियों ने अचानक पुलिस बल पर भारी पथराव शुरू कर दिया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े, जिसके बाद उपद्रवियों ने पथराव और तेज कर दिया। इस हिंसक हमले में 6 से अधिक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान खुद एसपी मयूर खंडेलवाल और एडिशनल एसपी को भी चोटें आई हैं।
उपद्रवियों को पुलिस ने दी चेतावनी
पुलिस पर हमले के बाद सुरक्षा बलों ने दोबारा आंसू गैस का इस्तेमाल किया और इलाके में अपना दबदबा बनाते हुए भीड़ को खदेड़ दिया। एसपी के मुताबिक, उपद्रवी अब अलग-अलग जगहों पर छिप गए हैं। पुलिस ने उन्हें सख्त चेतावनी दी है कि वे या तो खुद आत्मसमर्पण कर दें या शांतिपूर्ण तरीके से वहां से चले जाएं।
चक्काजाम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी सूरत में चक्का जाम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हाईवे से ट्रैफिक जाम को क्लियर कराया जा रहा है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरे दतिया शहर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
दतिया उपचुनाव: भाजपा की स्थिति और कैलाश विजयवर्गीय का बयान
लोकतांत्रिक व्यवस्था का हवाला: कैलाश विजयवर्गीय ने स्पष्ट किया कि भाजपा एक लोकतांत्रिक दल है, जहाँ हर कार्यकर्ता को अपनी बात रखने और असहमति जताने का पूरा अधिकार है।
नाराजगी पर प्रतिक्रिया: उन्होंने नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों की नाराजगी को भाजपा के लिए कोई 'असामान्य' स्थिति नहीं माना। उन्होंने भरोसा जताया कि संगठन जल्द ही नाराज कार्यकर्ताओं से संवाद कर सभी मतभेद सुलझा लेगा।
अनुशासन और सर्वोपरि निर्णय: विजयवर्गीय ने जोर देकर कहा कि भाजपा का हर फैसला लंबी विचार-विमर्श प्रक्रिया के बाद लिया जाता है। इसलिए, एक बार निर्णय हो जाने के बाद वह पूरी पार्टी के लिए सर्वोपरि होता है और सभी को उसका सम्मान करना होता है।
आशुतोष तिवारी की जीत का दावा: मंत्री ने विश्वास जताया कि सभी आंतरिक मतभेदों को दूर कर लिया जाएगा और उम्मीदवार आशुतोष तिवारी दतिया उपचुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे।
नरोत्तम मिश्रा की तारीफ: कैलाश विजयवर्गीय ने नरोत्तम मिश्रा को भाजपा का वरिष्ठ और समर्पित नेता बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि मिश्रा पार्टी के फैसले का सम्मान करेंगे।
संपर्क की कोशिश: विजयवर्गीय ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने स्थिति को समझने के लिए नरोत्तम मिश्रा से बात करने का प्रयास किया था, हालांकि अभी तक उनसे संपर्क नहीं हो पाया है।
यह भी पढ़िए
दतिया उपचुनाव: BJP ने आशुतोष तिवारी को दिया टिकट, नरोत्तम मिश्रा की दावेदारी पर लगा विराम
दतिया : राजेंद्र भारती की याचिका दिल्ली हाईकोर्ट से खारिज, सजा पर रोक से इनकार


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश सरकार आर्थिक विकास और अधोसंरचना निर्माण के लिए 1 दिसंबर-2026 को 1,500 करोड़ रुपए का बाजार से कर्ज लेगी। भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से मिलने वाला यह कर्ज 500-500 करोड़ की तीन समान किस्तों में लिया जाएगा।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने नीट-पीजी प्रवेश में सेवारत डॉक्टरों को खुली श्रेणी की मेरिट में शामिल करने व अतिरिक्त अंक देने को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। जानें 30% आरक्षण और प्रोत्साहन अंकों पर कोर्ट का पूरा फैसला।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भैरूंदा में 536.23 करोड़ रुपये की सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया। इस योजना से बुधनी के 76 गांवों के 8 हजार से अधिक किसानों की 30,091 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। साथ ही सीहोर को 577.67 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मिली।
सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और अपर सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम के बीच विवाद तेज हो गया है। मंडला मेडिकल कॉलेज और आदिवासी विकास के मुद्दों पर दोनों आमने-सामने हैं।
2029 लोकसभा चुनाव के टिकट पर दिए बयान से मचे बवाल के बाद पूर्व सीएम उमा भारती ने एक्स पर सफाई दी। उन्होंने मोहन यादव सरकार और शराब नीति पर भी अपनी बात रखी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का कूटरचित वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया है। पुलिस अब पूर्व मंत्री पीसी शर्मा को नोटिस जारी कर पूछताछ करेगी।
नागरिक आपूर्ति निगम के रीवा कार्यालय पर चुनिंदा राइस मिलर्स को धान आवंटित करने के आरोप लगे हैं। विंध्य राइस मिलर्स एसोसिएशन ने अवकाश के दिन जारी चालानों की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
रीवा नगर निगम ने अग्नि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर ब्रह्मा, धुंआ और ड्रिंक्स एंड डाइन रूफटॉप रेस्टोरेंट के किचन सील किए। कार्रवाई में छह गैस सिलेंडर जब्त हुए, आगे भी निरीक्षण जारी रहेगा।
सीधी के कहनुआ पहाड़ के पास शादी समारोह से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बड़ेसर निवासी 55 वर्षीय मनसुखलाल प्रजापति की मौत हुई, पांच लोग सुरक्षित बच गए।
पन्ना के बेनीसागर मोहल्ले में निर्माणाधीन पेप्टेक जेपी पैराडाइज मॉल पर पार्षद ने भवन अनुमति में अनियमितताओं के आरोप लगाए। कलेक्टर से निर्माण रोकने, अनुज्ञा निरस्त करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।