सीएम डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से क्षतिग्रस्त फसलों से प्रभावित प्रदेश के 13 जिलों के किसानों के खातों में राहत राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। दरअसल, प्रदेश सरकार ने अत्यधिक बारिश और येलो मोजेक वायरस से हुए फसल नुकसान के लिए 8.8 लाख किसानों को कुल 653.34 करोड़ रुपए मुआवजे के रूप में वितरित किए हैं।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से प्रदेश के 11 जिलों के 17500 किसानों को 20 करोड़ 60 लाख रुपए बाढ़ राहत राशि का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अतिवृष्टि (प्राकृतिक आपदा) के कारण फसलों को हुई क्षति के मुआवजे के रूप में प्रभावित किसानों के खातों में सिंगल क्लिक के जरिए इस राहत राशि का हस्तांतरण किया।














