त्योहारी सीजन और दिवाली पर लोग सोना खरीदने को शुभ मानते है। ऐसे में सोने की लगातार बढ़ रही कीमतों से यह आम भारतीयों की पहुंच से दूर होती जा रही है। 24 कैरेट गोल्ड को निवेश के लिए बेहतर माना जाता है। दरअसल, बुधवार को सोने के दाम में तेजी और चांदी में गिरावट रही।
सोमवार को सोने की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिली है। आज सोने की कीमत आल टाइम हाई पर पहुंच गई है। सुबह सोने के दाम में 1339 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। वहीं चांदी की भी रफ्तार आज सोने से ज्यादा तेज हुई है। एक किलो चांदी में सुबह 1814 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी देखी गई है।














