मध्य प्रदेश के पांच बड़े जिलों- भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन में आज से दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य हो गया है। हालांकि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत यह नियम पहले से है, लेकिन अब इसमें सख्ती बरती जाएगी।
सिंगरौली में ट्रेलर व हाइवा के कहर से सड़क हादसे बढ़े। प्रशासन और RTO की लापरवाही से जनता का गुस्सा उबाल पर। दोपहिया चालकों पर ही कार्रवाई क्यों?














