आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ मचने से 10 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। भारी भीड़ के कारण रेलिंग गिर गई। घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल ले जाया गया है। दावा किया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मृतकों में सबसे ज्यादा महिलाएं हैं।
सतना-चित्रकूट मार्ग पर ग्राम पोंड़ी स्थित सेमरावल नदी पुल की टूटी रेलिंग लोगों की जान के लिए खतरा बन चुकी है। यहां से रोजाना भारी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक गुजरते हैं। कई वाहन अब तक नीचे गिर चुके हैं, गनीमत रही कि बड़ी जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर तुरंत मरम्मत नहीं हुई तो किसी भी हादसे की जिम्मेदारी प्रशासन और विभागीय अधिकारियों की होगी।
ओंकारेश्वर के गौमुख घाट पर सावन सोमवार को दुखद हादसा। नर्मदा में स्नान के दौरान नीमच के 26 वर्षीय पंकज की डूबने से मौत। लगातार हो रहे हादसों के बाद भी सुरक्षा रेलिंग और इंतजामों की कमी।















