पुलवामा आतंकी हमले से जुड़े और अल-बद्र के कमांडर हमजा बुरहान उर्फ अर्जुमंद गुलजार डार की पीओके (PoK) के मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। वह भारत में UAPA के तहत घोषित आतंकी था। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

अल बद्र आतंकी हमजा बुरहान
14 फरवरी 2019 के कुख्यात पुलवामा आतंकी हमले से जुड़े रहे आतंकी हमजा बुरहान की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हमजा बुरहान को मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने अपना निशाना बनाया, जहाँ मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हमजा बुरहान पाकिस्तान आधारित आतंकी नेटवर्क का एक मुख्य चेहरा था और पुलवामा हमले की साजिश में उसकी अहम भूमिका मानी जाती थी। इसके अलावा, वह साल 2020 में पुलवामा में ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) पर हुए ग्रेनेड हमले का मास्टरमाइंड भी था। वह लंबे समय से भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था।
अल-बद्र आतंकी संगठन से जुड़े हमजा बुरहान का असली और पूरा नाम अर्जुमंद गुलजार डार था। वह साल 2015 से ही पाकिस्तान में शरण लिए हुए था। हैरानी की बात यह है कि वह पाकिस्तान में छिपकर रहने के साथ-साथ मुजफ्फराबाद के 'अब्बास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस' में प्रिंसिपल के पद पर तैनात था। वह अल-बद्र का कमांडर होने के साथ-साथ नए आतंकियों की भर्ती (रिक्रूटमेंट) करने का काम भी संभालता था।
अर्जुमंद गुलज़ार डार उर्फ हमज़ा बुरहान उर्फ 'डॉक्टर' की बढ़ती आतंकी गतिविधियों को देखते हुए भारत सरकार ने साल 2022 में उसे UAPA (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) के तहत आधिकारिक तौर पर आतंकवादी घोषित किया था।
मुजफ्फराबाद में हुई इस ताजा वारदात के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। हालांकि, हमलावर कौन थे और इस हमले के पीछे क्या मकसद था, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से पाकिस्तान और पीओके में भारत विरोधी आतंकियों और कट्टरपंथियों पर रहस्यमय हमलों की बाढ़ आ गई है। कई बड़े आतंकी या तो आपसी गैंगवार में मारे जा चुके हैं या फिर अज्ञात हमलावरों का शिकार बन चुके हैं।
14 फरवरी 2019 को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीआरपीएफ (CRPF) के काफिले को निशाना बनाकर एक भीषण आत्मघाती हमला किया गया था। इस कायरतापूर्ण हमले में देश के 40 जवान शहीद हो गए थे, जिसने पूरे भारत को झकझोर कर रख दिया था। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी, जिसके जवाब में भारत ने बालाकोट एयरस्ट्राइक कर आतंकियों के ट्रेनिंग कैंपों को नेस्तनाबूत कर दिया था।
यह भी पढ़ें...
दोस्ती में दरार! ईरान युद्ध को लेकर शांति के पक्ष में अमेरिका और अटैक के मूड में इस्राइल
पुलवामा आतंकी हमले से जुड़े और अल-बद्र के कमांडर हमजा बुरहान उर्फ अर्जुमंद गुलजार डार की पीओके (PoK) के मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। वह भारत में UAPA के तहत घोषित आतंकी था। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
अमेरिका और इस्राइल के बीच ईरान युद्ध को लेकर मतभेद खुलकर सामने आ गया है। दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच ईरान के खिलाफ आगे की रणनीति को लेकर तनावपूर्ण फोन पर बातचीत हुई। जहां इस्राइल ईरान पर दोबारा सैन्य हमले चाहता है।
US Senate: अमेरिकी सीनेट में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सैन्य शक्तियों को सीमित करने वाला प्रस्ताव 50-47 से पास हो गया है। अब ईरान के खिलाफ युद्ध के लिए संसद की मंजूरी जरूरी होगी। जानें पूरा मामला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी पड़ाव इटली पहुंचे। जहां पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं की यह आठवीं मुलाकात रही, जो भारत और इटली के मजबूत होते रिश्तों का संकेत मानी जा रही है।
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अबू धाबी स्थित 'बाराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट' (Barakah Nuclear Power Plant) के बाहरी हिस्से में एक ड्रोन हमले के बाद आग लग गई।
ईरान संकट के बीच 20 हजार टन LPG लेकर मार्शल आइलैंड्स का टैंकर 'सिमी' सुरक्षित गुजरात के कांडला पोर्ट पहुंचा। जानिए होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा और मिडिल ईस्ट जंग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स।
मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया चीन दौरे के बाद एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है। सोशल मीडिया और कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने चीन से मिले सभी गिफ्ट, बैज, फोन और दूसरे सामान ट्रंप के विमान एयर फोर्स वन में चढ़ने से पहले डस्टबिन में फेंक दिए।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन दौरे से लौटने के बाद बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी मानते हैं कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए और होर्मुज स्ट्रेट खुला रहना जरूरी है। तीन दिवसीय चीन यात्रा के बाद एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने शी जिनपिंग के साथ ईरान, ताइवान और पश्चिम एशिया की स्थिति पर लंबी चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अबू धाबी यात्रा के दौरान भारत और यूएई के बीच रक्षा, ऊर्जा और सुपरकंप्यूटर सहित 7 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
जापान के उत्तरी हिस्से में शुक्रवार को 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप आया। मियागी प्रांत के पास आए इस भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह