कोटा मंडल के लूणी रीछा-विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में लगी भीषण आग। 68 यात्री सुरक्षित, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर रेल यातायात प्रभावित। जानिए पूरी डिटेल।

कोटा मंडल में राजधानी एक्सप्रेस धूं-धूं कर जली
AC कोच और लगेज वैन खाक;
दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर 4 घंटे थमा रहा ट्रैफिक
सुबह 5:15 बजे चीखों के बीच रुकी राजधानी एक्सप्रेस!
कोच नंबर B-1 में अचानक भड़की आग
रतलाम/कोटा। स्टार समाचार वेब
कोटा मंडल के लूणी रीछा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशनों के बीच रविवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया। त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोचों में अचानक भीषण आग लग गई। आग ट्रेन के AC कोच (B-1) और उसके पीछे लगी सेकेंड लगेज कम गार्ड वैन में लगी थी। गनीमत रही कि मुस्तैदी दिखाते हुए मात्र 15 मिनट में कोच में सवार सभी 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, कई यात्रियों का सामान जलकर खाक हो गया है।

सौरभ जैन, सीनियर डिवीजनल कॉमर्शियल मैनेजर

ट्रेन के गार्ड ने सबसे पहले कोच से धुआं और आग की लपटें उठती देख लोको पायलट को सूचना दी, जिसके बाद इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को तुरंत रोका गया। आग को ट्रेन के बाकी हिस्सों में फैलने से रोकने के लिए सूझबूझ दिखाते हुए प्रभावित डिब्बों को 20 मिनट के भीतर ट्रेन से काटकर अलग कर दिया गया। स्थानीय प्रशासन और आसपास के स्टेशनों से बुलाए गए रेलकर्मियों की मदद से सुबह करीब 7:30 बजे (करीब दो घंटे में) आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
हादसे के बाद सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली-मुंबई मुख्य रेलवे ट्रैक की बिजली काट दी गई और यातायात को पूरी तरह रोक दिया गया। कोटा मंडल के डीआरएम (DRM) अनिल कालरा ने बताया कि इस घटना के कारण 8 से 10 प्रमुख ट्रेनों का शेड्यूल प्रभावित हुआ है। ट्रैक को साफ करने के बाद सुबह 9:30 बजे से रेल यातायात को दोबारा बहाल कर दिया गया है।
समय पर अलग किए कोच: आग को पूरी ट्रेन में फैलने से रोकने के लिए हादसे के ठीक 20 मिनट बाद दोनों प्रभावित कोच को काटकर अलग किया गया।
आसपास के स्टेशनों से पहुंची मदद: कोटा मंडल के अलावा नजदीकी स्टेशनों के रेलकर्मियों और स्थानीय प्रशासन को तुरंत रेस्क्यू के लिए मौके पर बुलाया गया।
कोच जलकर हुआ खाक: आग की रफ्तार इतनी तेज थी कि देखते ही देखते AC कोच (B-1) का ज्यादातर हिस्सा पूरी तरह जलकर कोयला हो गया।
ढाई घंटे में आग पर काबू: राहत और बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 7:30 बजे तक आग पर नियंत्रण पा लिया था।
यातायात बहाली की कोशिश: आग बुझने के बाद ट्रैक को धीरे-धीरे खोला गया ताकि आसपास के स्टेशनों पर रोकी गई ट्रेनों को रवाना किया जा सके।
जांच में धुएं ने बढ़ाई मुश्किल: रेलवे कर्मचारियों के अनुसार, आग बुझने के बाद भी दोनों कोचों के भीतर भारी मात्रा में जहरीला धुआं भरा था, जिससे अंदर जाकर जांच करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
प्रभावित कोच के सभी 68 यात्रियों को फिलहाल ट्रेन के दूसरे डिब्बों में शिफ्ट कर दिया गया है। ट्रेन करीब साढ़े चार घंटे की देरी से कोटा के लिए रवाना की गई। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, कोटा जंक्शन पर ट्रेन में एक एक्स्ट्रा कोच जोड़ा जाएगा, जिसमें इन यात्रियों को व्यवस्थित ढंग से सीट अलॉट की जाएगी। रेलवे ने यात्रियों के परिजनों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं, जहां ट्रेनों की लाइव लोकेशन और स्थिति की जानकारी ली जा सकती है। आग लगने के असल कारणों का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 0623 में तकनीकी खराबी के बाद पुणे एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित। सभी 192 यात्री सुरक्षित, जानिए पूरी खबर।
संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है। सरकार लोकसभा सीटें 850 करने और महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने वाला संविधान संशोधन बिल लाने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष SIR प्रक्रिया को लेकर आक्रामक है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मारे गए दो एसपीओ के शवों को डंपर ट्रक में ले जाने पर बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने तीखा रोष जताया है। उन्होंने इसे जवानों का अपमान बताया है।
हालिया चुनावों में डाले गए और गिने गए वोटों के आंकड़ों को लेकर उठ रहे सवालों के मद्देनजर चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने जा रहा है। आयोग ने एक नई व्यवस्था के तहत राजनीतिक दलों के लिए मतदान और मतगणना से जुड़े फॉर्म-17 सी को अनिवार्य रूप से प्राप्त करना जरूरी कर दिया है।
एलन मस्क के स्टारशिप ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। स्पेसएक्स के स्टारशिप अंतरिक्ष यान ने कक्षा से 22 घंटे की यात्रा के बाद लौटकर टेक्सास के लॉन्च टॉवर पर विशाल मैकेनिकल आर्म्स (मेकाजिला) द्वारा हवा में ही सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया।
छत्तीसगढ़ में करोड़ों के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़ी कुम्हारी-जंजगीरी स्थित विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉटों को जब्त कर लिया है।
गुजरात के सूरत शहर स्थित खरवासा इलाके के एक कपड़ा गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने और राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इस घटना में लाखों के नुकसान की आशंका है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के डॉक्टरों ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। संस्थान के डॉक्टरों ने गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के एक शिशु की रीढ़ की हड्डी की ओपन सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के अयोध्या से आगरा जा रही मिनी ट्रैवलर बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस सवार 13 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
असम के काजीरंगा में शुक्रवार को तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कई छात्रों समेत दर्जनों लोगों की मौत हो गई है।