रीवा के टीआरएस कॉलेज में आयोजित युवा अभिप्रेरण कार्यक्रम में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने छात्रों को राष्ट्र सेवा, अनुशासन और आत्मसंयम के मूल मंत्र दिए। उन्होंने युवाओं को नशामुक्त भारत की शपथ दिलाई और भारत को 21वीं सदी का अग्रणी राष्ट्र बनाने में उनकी भूमिका पर बल दिया।

राष्ट्र की रक्षा के लिए उद्देश्य में दृढ़ता और अनुशासन आवश्यक : त्रिपाठी
रीवा, स्टार समाचार वेब
ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय के युवा अभिप्रेरण कार्यक्रम में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुये। शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में सेनाअध्यक्ष दोपहर करीब 1 बजे पहुंचे। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें गार्ड आफ आॅनर दिया। एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा केवल शस्त्रों और सीमाओं की निगरानी से ही नहीं होती है। इसके लिए विचारों में स्पष्टता, उद्देश्य में दृढ़ता और अनुशासन आवश्यक है। आज का युवा ही कल का राष्ट्र निर्माता है। युवाओं का दृष्टिकोण और संकल्पशक्ति ही देश की दिशा और दशा तय करते हैं। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर हुआ। जहाँ प्राचार्य डॉ. अर्पिता अवस्थी ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। रेडक्रॉस और एनएसएस के छात्रों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। महाविद्यालय की शौर्यगाथा से जुड़े अमर शहीद ठाकुर रणमत सिंह, शहीद पद्मधर सिंह और माँ सरस्वती की प्रतिमाओं पर मुख्य अतिथि ने मार्ल्यापण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभागार में प्रवेश पर छात्रों ने स्वागत गीत से समां बांध दिया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का युवा ही कल का राष्ट्र निमार्ता है। उसकी सोच और संकल्प ही देश की दिशा और दशा तय करते हैं। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि आत्मसंयम, समय का सम्मान, राष्ट्रभक्ति और नेतृत्व के गुण किसी भी क्षेत्र में सफलता के मूल मंत्र हैं। उन्होंने छात्रों को समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया और कहा कि यह शताब्दी भारत की है। ऐसे में युवा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे ऐसे कार्य करें, जिससे वे समाज के लिए उदाहरण बन सकें। उन्होंने उन्हें कठोर परिश्रम करने और अपने प्रयासों का सर्वाेत्तम समाज को देने की सीख दी। आत्ममूल्यांकन के महत्व पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि असफलताओं से हताश होने के बजाय उनसे सीख लेकर नए उत्साह और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ना चाहिए। नौसेना जैसे शक्तिशाली सैन्य संगठन का उदाहरण देते हुए उन्होंने संयुक्त शक्ति की अवधारणा को रेखांकित किया। जहाँ थल, वायु और जल सेनाएँ मिलकर राष्ट्र की रक्षा करती हैं।
कॉलेज परिवार ने भेंट किया स्मृति चिन्ह
जनभागीदारी अध्यक्ष राजेन्द्र ताम्रकार द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। विभिन्न संकायों की ओर से डॉ. संजय सिंह (विज्ञान संकाय), डॉ. अजय शंकर पाण्डेय (कला संकाय), डॉ. संजय शंकर मिश्रा (वाणिज्य संकाय) और महाविद्यालय परिवार की ओर से प्रशासनिक अधिकारी डॉ. महानंद द्विवेदी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इसके उपरांत प्राचार्य डॉ. अर्पिता अवस्थी ने मुख्य अतिथि को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और अभिनंदन पत्र का वाचन कर उन्हें महाविद्यालय की ओर से आभार व्यक्त किया। छात्राओं द्वारा मुख्य अतिथि को स्केच भेंट किया गया। कार्यक्रम की संकल्पना तथा समन्वय का दायित्व डॉ. अमित तिवारी ने निभाया। कार्यक्रम का संचालन समाज कार्य विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अखिलेश शुक्ल ने किया। डॉ. मनीष शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापन किया। म.प्र. पुलिस द्वारा नशे से दूरी, है जरूरी जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक रीवा श्री विवेक सिंह के नेतृत्व में नशा मुक्ति की शपथ ली गई। राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई प्रस्तुति
उक्त कार्यक्रम के बाद शाम 4 बजे महाविद्यालय के दरबार सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। इस दौरान राजस्थान की ममता राठौर के दल ने कालबेलिया एवं घूमर नृत्य, लखनऊ की नेहा सिंह सेंगर दल ने कथक नृत्य नाटिका, सागर की विनीता दोहरे दल ने बधाई नृत्य, वृंदावन के विनय कुमार गोस्वामी दल ने मयूर नृत्य, रीवा की अजिता द्विवेदी ने बघेली एवं बुंदेलखंडी लोक गायन, भिवानी हश्रियाणा की शिखा पाल के दल ने फाग, धमाल एवं घूमर, वाराणसी की करिश्मा केसरी ने भरनाट्यम नाटिका एवं रीवा की राखी द्विवेदी ने बघेली एवं बुंदेलखंडी गायन की प्रस्तुति दिया। उक्त कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में कोर्ट ने पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है. जानिए कोर्ट में दोनों पक्षों के वकीलों ने क्या दलीलें दीं.
मध्यप्रदेश में सरकारी भर्ती परीक्षाओं के लिए वन टाइम फीस (OTF) लागू करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस 17 जून से ग्वालियर से 'रन फॉर ओटीएफ' आंदोलन शुरू करने जा रही है। जानिए क्या है राजस्थान मॉडल और क्यों उठ रही है यह मांग।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग और सेवांकुर भारत के बीच 5 वर्षीय MOU हुआ। इसका उद्देश्य प्रदेश को सेवा-प्रधान स्वास्थ्य नेतृत्व का मॉडल राज्य बनाना और समाज के प्रति समर्पित डॉक्टरों की नई पीढ़ी तैयार करना है।
मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के 20 जिलों की 5254 ग्राम पंचायतों में कार्यरत करीब 5000 पेसा मोबिलाइजर्स की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। जानिए क्या है इसकी वजह।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।