NTA ने UGC NET June 2026 री-एग्जाम (इंग्लिश, कॉमर्स, सोशियोलॉजी) की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। 13 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने की पूरी प्रक्रिया यहाँ जानें।

एजुकेशन डेस्क। स्टार समाचार वेब
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट जून 2026 री-एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया गया है। NTA ने इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की दोबारा आयोजित हुई परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स लाइव कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने 9 और 10 सितंबर 2026 को संपन्न हुई इन परीक्षाओं में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं।
यदि किसी परीक्षार्थी को प्रोविजनल उत्तर कुंजी में दिए गए किसी भी प्रश्न या उत्तर को लेकर कोई संदेह या त्रुटि लगती है, तो वे इसके खिलाफ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। ऑब्जेक्शन विंडो 10 सितंबर से शुरू हो चुकी है और यह 13 सितंबर 2026 को रात 11:59 बजे तक सक्रिय रहेगी। इस निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी माध्यम से भेजी गई चुनौतियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये का नॉन-रिफंडेबल प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा, जिसका भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है।
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपनी प्रोविजनल आंसर की देख सकते हैं और आपत्ति दर्ज करा सकते हैं:
सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
होमपेज पर दिए गए 'UGC NET June 2026 Provisional Answer Key' लिंक पर क्लिक करें।
अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
डैशबोर्ड पर अपनी आंसर की और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स की जांच करें।
त्रुटि पाए जाने पर संबंधित प्रश्न का चयन करके आपत्ति दर्ज करें।
अपने दावे के समर्थन में उचित प्रमाण या दस्तावेज अपलोड करें।
200 रुपये प्रति प्रश्न के हिसाब से फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पेज और रसीद का प्रिंट आउट निकाल लें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश लेने के लिए जल्द ही एनटीए की ओर से जेईई मेन-2026 के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जो अभ्यर्थी JEE Main Admission 2027 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं। वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
भारतीय सशस्त्र बल अग्निवीरों के पहले बैच का कार्यकाल पूरा होने के बाद समीक्षा करेंगे। 25 प्रतिशत रिटेंशन दर और भविष्य की भर्ती प्रक्रियाओं पर क्या है नई अपडेट, जानें विस्तार से।
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने MP Police Constable Driver Recruitment 2026 की नियम पुस्तिका जारी कर दी है। 1000 पदों के लिए 15 अक्टूबर से आवेदन शुरू होंगे। जानें योग्यता, आयु, वेतनमान और परीक्षा की पूरी जानकारी।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने IPS अधिकारियों के लिए जनरेटिव AI, साइबर सुरक्षा और उभरती तकनीकों से जुड़े पाठ्यक्रम अनिवार्य कर दिए हैं। iGOT Karmayogi पोर्टल पर इनके प्रदर्शन को वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (APAR) से जोड़ा जाएगा।
आईआईटी बॉम्बे में पढ़ाई के बढ़ते तनाव और आत्महत्या की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए संस्थान प्रबंधन नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। इस सप्ताह होने वाली आपातकालीन सीनेट बैठक में इस ड्राफ्ट पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
कल तक जो दीवारें बेटियों की राह रोकती थीं, आज वहीं से उनके सफलता के नए रास्ते निकल रहे हैं। देश के सबसे कठिन और प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों यानी आईआईटी में बेटियों ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाते हुए नया इतिहास रच दिया है।
मध्य प्रदेश समूह-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू! जल संसाधन और PHE विभाग में संविदाकर्मियों को मिला 50% आरक्षण। 13 से 27 अक्टूबर 2026 तक करें आवेदन। जानिए पूरी डिटेल।
देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई का दबाव और सामाजिक परिस्थितियां छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स के हालिया सर्वे में एक बेहद चिंताजनक तस्वीर सामने आई है।
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में बड़ा बदलाव किया है। नई किताब अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी इंडिया एंड बियॉन्ड के पाठ्यक्रम से जहां 9वीं के बच्चों का पढ़ाई का बोझ कम किया गया है।
सितंबर का महीना खत्म होने के साथ ही अक्टूबर की शुरुआत स्कूली छात्रों के लिए राहत और खुशियों की सौगात लेकर आ रही है। अक्टूबर का पूरा महीना छुट्टियों के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान गांधी जयंती, दुर्गा पूजा और दशहरा जैसे प्रमुख राष्ट्रीय व धार्मिक त्योहार पड़ रहे हैं।