UIDAI जल्द ही बंद करने जा रहा है mAadhaar ऐप। करोड़ों आधार यूजर्स के लिए जारी हुआ नया सिक्योर ऐप। जानिए नए ऐप के खास प्राइवेसी फीचर्स, QR बेस्ड शेयरिंग और डाउनलोड करने का तरीका।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने देश के करोड़ों आधार कार्ड धारकों के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। UIDAI ने अपने आधिकारिक mAadhaar ऐप को जल्द ही बंद (रिटायर) करने का फैसला किया है। सरकारी एजेंसी ने इसके स्थान पर एक बिल्कुल नया और फुल वर्जन आधार ऐप लॉन्च किया है, जो पुराने ऐप के मुकाबले कहीं अधिक सुरक्षित और आधुनिक है। UIDAI ने देश के सभी आधार यूजर्स से अपील की है कि वे अपनी डिजिटल पहचान को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए तुरंत इस नए ऐप पर शिफ्ट हो जाएं।
UIDAI ने अपने आधिकारिक X हैंडल से पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि mAadhaar ऐप की सेवाएं जल्द ही समाप्त कर दी जाएंगी। अब यूजर्स अपनी डिजिटल जर्नी को और ज्यादा स्मार्ट, तेज और सिक्योर बना सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को नया QR कोड बेस्ड सिक्योर आधार ऐप डाउनलोड करने की सलाह दी गई है। नए ऐप में बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल और आधार से जुड़ी तमाम सर्विसेज का आसान एक्सेस दिया गया है।

UIDAI द्वारा लॉन्च किए गए इस नए आधार ऐप को पूरी तरह से अपग्रेड किया गया है, जिसमें सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है:
बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन लॉग-इन: अब यूजर अपने फिंगरप्रिंट या फेस लॉक के जरिए ऐप में सुरक्षित लॉग-इन कर सकते हैं।
प्राइवेसी पर पूरा कंट्रोल: यूजर्स अब खुद तय कर सकते हैं कि उन्हें अपने आधार की कौन सी डिटेल (जैसे नाम, जन्मतिथि या पता) दूसरों के साथ शेयर करनी है और किसे छिपाना है।
QR कोड बेस्ड शेयरिंग: इसमें एक सुरक्षित QR कोड फीचर दिया गया है, जिससे बिना मुख्य डेटा उजागर किए आधार शेयर किया जा सकता है।
वन-टैप लॉक/अनलॉक: यूजर मात्र एक टैप में अपने आधार और बायोमैट्रिक डेटा को लॉक या अनलॉक कर सकते हैं, जिससे इसके गलत इस्तेमाल की गुंजाइश खत्म हो जाती है।
घर बैठे सुधार की सुविधा: इस नए ऐप के माध्यम से आसानी से एड्रेस, फोन नंबर जैसी जानकारियां अपडेट की जा सकती हैं।
मल्टीपल प्रोफाइल लिंकिंग: यूजर इस नए ऐप में अपने परिवार के अधिकतम 5 आधार कार्ड को एक साथ जोड़ (लिंक) सकते हैं।
यह नया सिक्योर आधार ऐप एंड्रॉयड और आईओएस (iOS) दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
डाउनलोड प्रोसेस: एंड्रॉइड यूजर्स इसे 'गूगल प्ले स्टोर' और आईफोन यूजर्स 'एप्पल ऐप स्टोर' से मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।
लॉग-इन का तरीका: ऐप इंस्टॉल करने के बाद यूजर्स अपने आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाले OTP का इस्तेमाल करके इसमें लॉग-इन कर सकते हैं।
निजता रहेगी बरकरार: लॉग-इन करते ही स्क्रीन पर डिजिटल आधार कार्ड दिखाई देने लगेगा। यूजर चाहें तो अपनी संवेदनशील डिटेल्स को हाइड (छिपा) भी सकते हैं और जरूरत पड़ने पर सिर्फ QR कोड दिखाकर अपना काम चला सकते हैं।
पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 0623 में तकनीकी खराबी के बाद पुणे एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित। सभी 192 यात्री सुरक्षित, जानिए पूरी खबर।
संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है। सरकार लोकसभा सीटें 850 करने और महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने वाला संविधान संशोधन बिल लाने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष SIR प्रक्रिया को लेकर आक्रामक है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मारे गए दो एसपीओ के शवों को डंपर ट्रक में ले जाने पर बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने तीखा रोष जताया है। उन्होंने इसे जवानों का अपमान बताया है।
हालिया चुनावों में डाले गए और गिने गए वोटों के आंकड़ों को लेकर उठ रहे सवालों के मद्देनजर चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने जा रहा है। आयोग ने एक नई व्यवस्था के तहत राजनीतिक दलों के लिए मतदान और मतगणना से जुड़े फॉर्म-17 सी को अनिवार्य रूप से प्राप्त करना जरूरी कर दिया है।
एलन मस्क के स्टारशिप ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। स्पेसएक्स के स्टारशिप अंतरिक्ष यान ने कक्षा से 22 घंटे की यात्रा के बाद लौटकर टेक्सास के लॉन्च टॉवर पर विशाल मैकेनिकल आर्म्स (मेकाजिला) द्वारा हवा में ही सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया।
छत्तीसगढ़ में करोड़ों के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़ी कुम्हारी-जंजगीरी स्थित विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉटों को जब्त कर लिया है।
गुजरात के सूरत शहर स्थित खरवासा इलाके के एक कपड़ा गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने और राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इस घटना में लाखों के नुकसान की आशंका है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के डॉक्टरों ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। संस्थान के डॉक्टरों ने गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के एक शिशु की रीढ़ की हड्डी की ओपन सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के अयोध्या से आगरा जा रही मिनी ट्रैवलर बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस सवार 13 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
असम के काजीरंगा में शुक्रवार को तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कई छात्रों समेत दर्जनों लोगों की मौत हो गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह