जवाहर रोड पर शराब दुकान हटाने को लेकर वार्डवासियों ने दिया ज्ञापन

बिना अनुमति दुकान निर्माण करने पर नपा ने दिया भू स्वामी को नोटिस

By: Star News

Jun 03, 202510:33 PM

view1

view0

जवाहर रोड पर शराब दुकान हटाने को लेकर वार्डवासियों ने दिया ज्ञापन

गंजबासौदा। वार्ड क्रमांक 23 जवारह रोड स्थित कंपोजिट मदिरा दुकान के स्थान परिवर्तन को लेकर सोमवार को स्थानीय रहवासियों द्वारा एसडीएम विजय राय के नाम प्रशासिनक अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें उन्होंने कहा कि विगत 20 वर्षों से यहां शराब दुकान संचालित हो रही है लेकिन इस वर्ष ठेकेदार द्वारा बिना अनुमति के ही शराब दुकान का स्थान परिवर्तन कर लिया गया। जिसको लेकर अब वहां रहवासियों में रोष व्याप्त है। यह दुकान पूर्व से जिस स्थान पर संचालित होती आ रही है, वह मुख्य मार्ग से करीब 100 फीट अंदर और रहवासी बस्ती से दूर है। लेकिन अब शराब ठेकेदार द्वारा दुकान को मुख्य मार्ग पर ही शिफ्ट किया जा रहा है। जिस स्थान पर यह नई दुकान संचालित की जा रही है वहां पर कई परिवार रहते हैं। इससे महिलाओं एवं बच्चों सहित
आमजन एवं वाहन चालकों के लिए भारी परेशानी हो सकती है। ज्ञापन सौंपने हुए वार्डवासियों ने कहा कि दुकान को पूर्ववत रखा जाए या फिर शहर से बाहर दुकान स्थानांतरित की जाए।
उधर शराब दुकान के लिए मुख्य मार्ग पर स्थित भूमि में भू स्वामी द्वारा बिना अनुमति के दुकान निर्माण कराया गया है। जिसको लेकर नपा प्रशासन ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। नपा प्रशासन ने नगरपालिका अधिनियम के तहत भू स्वामी को नोटिस भेजा है। जिसमें कहा गया है कि जवाहर रोड वार्ड क्रमांक 23 में अवैध रूप से दुकान का निर्माण किया गया है। जो नपा अधिनियम 1961 की धारा 187 क एवं ख के तहत अपराध है। नोटिस में भू स्वामी से 24 घंटे में भूमि सहित दुकान निर्माण के समस्त दस्तावेज प्रस्तुत किए जाएं अन्यथा नपा द्वारा न्यायालयीन कार्रवाई की जाएगी।
उधर प्रशासनिक अधिकारियों को आवेदन के बाद भी दुकान नहीं हटती है तो वार्डवासियों ने बड़े स्तर शराब दुकान को वहां से हटाने के लिए चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की रूप रेखा तैयार की है।
इस संबंध में आबकारी उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि अभी तक मेरे पास कोई भी अनुमति संबंधी आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं। यह पूरा मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में है। अधिकारियों के निर्देशों का पालन हमारे द्वारा किया जा रहा है। यदि जवाहर रोड पर शराब दुकान संचालित करने के लिए भू स्वामी द्वारा नगरपालिका से कोई वैधानिक अनुमति नहीं ली गई हैं तो नगरपालिका इस पर मामले में कार्रवाई कर सकती है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

एमपी पुलिस भर्ती...आठ जिलों में 16 एफआईआर, धराए 24 मुन्नाभाई  

1

0

मध्यप्रदेश के बहुचर्चित व्यापम घोटाले की तर्ज पर अब एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। इससे भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता सवालों के घेरे में आ गई है। पुलिस ने मप्र के आठ जिलों में 16 एफआइआर दर्ज की गई है।

Loading...

Jun 05, 2025just now

मध्यप्रदेश में पर्यावरण से जुड़ा नया पाठ्यक्रम लॉन्च

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण प्रबंधन पर विकसित पाठ्य सामग्री का विमोचन और चार पीएचडी छात्रों को पर्यावरण छात्रवृत्ति प्रदान की।

Loading...

Jun 05, 202515 minutes ago

मेधा पाटकर को ओडिशा पुलिस ने हिरासत में लिया, गुप्त जगह पर रखा

कार्रवाई की व्यापक आलोचना हो रही है। सामाजिक कार्यकर्ताओं और पर्यावरणविदों ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया है। कुछ का कहना है कि यह कार्रवाई खनन लॉबी के दबाव में की गई।

Loading...

Jun 05, 20252 hours ago

भोपाल-इंदौर हाईवे पर जाम...घंटों फंसी रहीं हजारों गाड़िया

सुबह शुरू हुए इस जाम में यात्री बसों, भारी वाहनों और निजी गाड़ियों समेत हजारों वाहन तीन घंटे तक फंसे रहे। स्थिति इतनी गंभीर थी कि हाईवे पर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई।

Loading...

Jun 05, 20253 hours ago

सतना नगर निगम में 50 लाख LED लाइट खरीदी पर सवाल, जांच टीम गठित

सतना नगर निगम में 50 लाख की LED लाइट खरीदी में गड़बड़ी के आरोपों के बाद 5 सदस्यीय जांच टीम गठित। जानें, पार्षदों के आरोप, महापौर का हस्तक्षेप और आगामी कार्रवाई।

Loading...

Jun 05, 20254 hours ago