पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का 'भरोसा पत्र' आउट। जानें महिलाओं को 3000 रुपये, 7वें वेतन आयोग और UCC जैसे बड़े वादों के बारे में पूरी जानकारी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी का बंगाल को लेकर घोषणा पत्र जारी किया।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के गरमाते माहौल के बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी का घोषणापत्र 'भरोसा पत्र' जारी कर दिया है। इस घोषणापत्र में लोक-लुभावन वादों के साथ-साथ कड़े प्रशासनिक सुधारों और हिंदुत्व के एजेंडे को प्राथमिकता दी गई है।
भाजपा ने राज्य की सत्ता में आने पर कई क्रांतिकारी बदलावों का वादा किया है:
समान नागरिक संहिता (UCC): अमित शाह ने स्पष्ट किया कि भाजपा की सरकार बनते ही बंगाल में UCC लागू करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।
महिलाओं को आर्थिक मजबूती: 'लक्ष्मी भंडार' योजना के जवाब में भाजपा ने महिलाओं को प्रति माह 3,000 रुपये की वित्तीय सहायता देने का संकल्प लिया है।
सरकारी कर्मचारियों को सौगात: राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए 45 दिनों के भीतर सातवां वेतन आयोग लागू करने का वादा किया गया है, जो लंबे समय से राज्य में एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा रहा है।
किसानों को सम्मान: कृषक सम्मान निधि के तहत मिलने वाली राशि में राज्य की ओर से बढ़ोत्तरी करने की बात कही गई है।
घुसपैठ पर लगाम: सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी करने और अवैध घुसपैठ को पूरी तरह रोकने के लिए कड़े कानून बनाने का आश्वासन दिया गया है।
अमित शाह ने बंगाल की आर्थिक स्थिति पर प्रहार करते हुए कहा कि राज्य को फिर से 'सोनार बांग्ला' बनाने के लिए भारी निवेश और औद्योगिक विकास की आवश्यकता है। घोषणापत्र में युवाओं के लिए आईटी (IT) और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में लाखों नौकरियों के अवसर सृजित करने का खाका पेश किया गया है।
भाजपा ने सत्ता में आने पर पिछले वर्षों में हुए विभिन्न घोटालों की जांच के लिए विशेष टास्क फोर्स (SIT) गठित करने और भ्रष्टाचार के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाने का वादा किया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय रेलवे अपने लाखों यात्रियों को एक बड़ी राहत देने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेलवे ट्रेन यात्रा के दौरान मिलने वाली आरएसी की सुविधा को खत्म करने पर विचार कर रहा है। रेलवे का मुख्य उद्देश्य यात्रियों के यात्रा अनुभव को अधिक आरामदायक और सुविधाजनक बनाना है।
तेलंगाना में एंटी-करप्शन ब्यूरो ने सिंचाई विभाग के एक इंजीनियर पर सख्त कार्रवाई की है। एसीबी ने छापामारी के बाद उस सिंचाई विभाग के इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है। इस इंजीनियर पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है। छापेमारी के दौरान 25 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति का पता चला है।
प्रवर्तन निदेशालय ने जमीन कब्जाने और भ्रष्टाचार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में कोलकाता पुलिस के पूर्व डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास की 2.78 करोड़ की अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क कर ली हैं। ईडी इस मामले की जांच कथित बाहुबली सोना पप्पू उर्फ बिजित पोद्दार, कारोबारी जय एस. कामदार और उनके सहयोगियों से जुड़े जमीन कब्जाने के नेटवर्क के संबंध में कर रही है।
इसरो ने पीएसएलवी रॉकेट के तीसरे चरण का जमीनी टेस्ट सफल कर लिया। ये वही स्टेज है, जिसमें पिछले 2 मिशन के दौरान गड़बड़ी आई थी। पिछली गलतियों से सबक लेते हुए इसरो ने उसे पूरी तरह नया करके, मजबूत करके टेस्ट किया, जिसमें वह सफल रहा। यह परीक्षण आंध्र प्रदेश स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर की स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी में हुआ।
सुप्रीम कोर्ट ने वैवाहिक विवादों पर बड़ा फैसला सुनाया है। यदि शादी भारत में हुई है, तो विदेशी अदालतों के जरिए लिया गया तलाक भारतीय कानूनों के तहत तब तक मान्य नहीं है जब तक वह यहाँ के नियमों पर खरा न उतरे। इसके आधार पर दूसरी शादी करने पर बिगैमी का आपराधिक मामला दर्ज हो सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आयोजित दिवाली मिलन समारोह में हिस्सा लिया और पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश में पिछले 25 वर्षों में आए बड़े बदलावों, राजनीति की बदलती नब्ज और तकनीक की बढ़ती भूमिका का विशेष रूप से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन ढाई दशकों में देश और दुनिया तेजी से बदले हैं, जिससे कई नई चुनौतियां भी सामने आई हैं।
आज तड़के अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के एक कस्बे में भीषण आग लग गई। इस घटना में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई और कम से कम 24 घर जलकर खाक हो गए। डिप्टी कमिश्नर चीचुंग चुखू ने बताया कि मृतकों में एक महिला और उसके 3 नाबालिग बच्चे (2 बेटे और 1 बेटी) शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश की राजनीति में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने नए गठबंधन का ऐलान किया है। इस गठबंधन को सामाजिक परिवर्तन मोर्चा नाम दिया गया है, जिसमें दो प्रमुख दल आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम शामिल हैं। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि इसे तीसरा मोर्चा कहना सही नहीं होगा, बल्कि यह सामाजिक परिवर्तन मोर्चा है।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल को जान से मारने की धमकी देकर सात करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताने वाले एक अज्ञात व्यक्ति ने दिल्ली के तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह के निजी मोबाइल नंबर पर फोन और व्हाट्सएप मैसेज भेजकर यह धमकी दी।
उत्तर और मध्य भारत में मौसम ने करवट ले ली है और ठंड का असर तेजी से बढ़ने लगा है। पहाड़ी राज्यों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है, जिसका सीधा असर मैदानी इलाकों के तापमान पर पड़ रहा है। मध्य प्रदेश में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है।