
फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना
फिल्म से 35 सेकंड का इंटीमेट सीन हटा दिया गया

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
ओटीटी पर तहलका मचाने के बाद मिर्जापुर अब फिल्म मिर्जापुर: द मूवी के तौर पर बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार है। हिट सीरीज की फिल्म मिर्जापुर: द मूवी जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म में गुड्डू पंडित और कालीन भइया के भौकाल के साथ कई इंटीमेट सीन्स भी परोसे गए हैं, जिनमें से कुछ आवर-द-टॉप इंटीमेट सीन्स पर सेंट्रल बोर्ड आफ फिल्म सर्टिफिकेशन की कैंची चल गई है। इसी के साथ फिल्म को ए सर्टिफिकेशन से साथ मंजूरी दी गई है। यह फिल्म 4 सितंबर-2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, श्वेता त्रिपाठी, रवि किशन जैसे सितारे अहम भूमिका में दिखेंगे। खून-खराबे और गाली-गलौज से भरी फिल्म को सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट के साथ पास किया है।
गाली-गलौज वाले शब्द किए म्यूट
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीबीएफसी ने फिल्म के मेकर्स को सेंसर सर्टिफिकेट देने से पहले कई कट लगाने के निर्देश दिए थे। चार जगहों पर गाली-गलौज वाले शब्दों को म्यूट किया गया है, जबकि 6 जगहों से गालियों को दूसरे डायलॉग्स से बदला गया है। इसके अलावा गले से लग कर डायलॉग में भी बदलाव किए गए हैं।
विवादित शब्द को किया कमर
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के पहले हाफ में एक आपत्तिजनक शब्द को बदलकर कमर कर दिया गया है। वहीं, इंटरवल के बाद वाले हिस्से में लंठ शब्द, जिसका मतलब बेवकूफ होता है, उसे भी बदला गया है। इसके अलावा, कास्ट रिफ्रेंस में भी बदलाव करने का निर्देश दिए गए हैं।
35 सेकंड के इंटीमेट सीन्स हटाए
जहां तक विजुअल कट्स की बात है, तो फिल्म में लगभग 50 फीसदी इंटीमेट सीन्स को कम करने के लिए कहा गया। इसके लिए विजुअल्स और साउंड में बदलाव करने के आदेश दिए गए। ऐसा दो सीन्स में किया गया है। एक फिल्म के पहले हाफ में और दूसरा सेकंड हाफ में। इस तरह से फिल्म से लगभग 35 सेकंड के इंटीमेट सीन्स हटा दिए गए हैं।
तीन घंटे से ज्यादा लंबी होगी फिल्म
खास बात यह है कि सीबीएफसी ने एक भी हिंसा या खून-खराबे वाले सीन को नहीं हटाया है। हालांकि, इन बदलावों के बाद मिर्जापुर द मूवी के निर्माताओं को सेंसर सर्टिफिकेट दे दिया गया है। सर्टिफिकेट के मुताबिक, फिल्म 197.19 मिनट लंबी है, यानी यह फिल्म 3 घंटे 17 मिनट और 19 सेकंड की है।

सिनेमाघरों में रजनीकांत का जादू एक बार फिर सिर चढ़कर बोल रहा है। दृश्यम-3 को पहले ही दिन पछाड़ने के बाद अब जेलर-2 ने दूसरे ही दिन 2026 की बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं। दो दिनों में 97 करोड़ रुपए के ओवरसीज कलेक्शन के साथ फिल्म ने धुरंधर-2 का बड़ा रिकॉर्ड मात दे दी है।
अभिनेत्री तनुश्री दत्ता विवादित पोस्ट के चलते इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद से वो लगातार एक्टर पर निशाना साध रही हैं। इंस्टा और इंटरव्यूज में नाना की मौत पर सवाल उठा रही हैं।
बिग बॉस 20 में नकुल ढुल को घर से बेघर किए जाने पर शिल्पा शिंदे ने नाराजगी जताई है। नकुल और गुल्लू की लड़ाई और शिल्पा के बयान की पूरी विस्तार से जानकारी यहाँ पढ़ें।
बॉलीवुड की आइकॉनिक अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मराठी क्विज शो 'कोण होणार करोड़पति' सीजन 8 को होस्ट कर इतिहास रच दिया है। शो की सफलता, व्यूअरशिप में हुई रिकॉर्ड बढ़ोतरी और माधुरी के नए सफर के बारे में विस्तार से पढ़ें।
भारतीय सिनेमा के पितामह अशोक कुमार की जयंती पर जानिए उनके शुरुआती संघर्ष, ऐतिहासिक फिल्में और 'दादामणि' बनने का अद्भुत सफर।
नए सप्ताह के साथ नई फिल्मों और सीरीज का इंतजार भी शुरू हो जाता है। थिएटर्स में यामी गौतम की नई नवेली और राजकुमार राव की प्रहार आएंगी। वहीं, ओटीटी पर भी मनोरंजन की अच्छी डोज मिलने वाली है। द ट्रैप, यह जर्मन साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है।
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का एक नया और चौंकाने वाला बयान सामने आया है। अब नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री के नए बयान और महाकाल दर्शन ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में पुरानी कंट्रोवर्सी को चर्चा में ला दिया है।
माता के शारदीय नवरात्रि आज से शुरू हो गए हैं। देशभर में मां दुर्गा की भक्ति के रंग बिखरने लगे हैं। अब अगले नौ दिनों तक मंदिरों से लेकर पंडालों तक में माता के जयकारे गूंजेंगे। मां की भक्ति सिर्फ मंदिर और पंडालों तक में ही सिमित नहीं रही।
बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों के बाद गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने स्ट्रीमिंग से ब्रेक ले लिया है। जानिए पूरी खबर और वायरल वीडियो का सच।
भारतीय सिनेमा के वरिष्ठ और मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे। 75 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। नाना पाटेकर को उनके गोवा स्थित घर में अचेत अवस्था में पाया गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह