By: Star News
Jul 01, 20251:00 AM
नमस्कार,
'स्टार सुबह'... ( 01 जुलाई 2025) हर सुबह वह खबरें आपके लिए लेकर आएगा, जो परदेश, देश और आपसे जुड़ी होंगी। खबरों का सफरनामा शुरू करने से पहले यह जरूर कहूंगा... हर सुबह एक खाली स्लेट की तरह है, जिस पर हम जो चाहे वह लिख सकते हैं, लेकिन जो हमारे आसपास घट रहा होता है, उससे केवल रू-ब-रू हो सकते हैं..
तेलंगाना. संगारेड्डी जिले में दवा बनाने वाली फैक्ट्री के एक रिएक्टर में विस्फोट से 12 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, 15 से 20 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जो जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। हालांकि दावा यह भी किया जा रहा है कि मृतकों की सख्या बढ़ सकती है। इधर, पुलिस ने कहा कि 14 गंभीर घायलों को बाहर निकाला गया। हादसा पाशमिलारम स्थित सिगाची केमिकल इंडस्ट्री में सुबह हुआ। विस्तार से पढ़िए...
भोपाल. मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की रणभेरी बजा दी है। पार्टी के संविधान और केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के सख्त निर्देशों के तहत होने वाली इस पूरी प्रक्रिया का औपचारिक कार्यक्रम राज्य निर्वाचन अधिकारी विवेक शेजवलकर ने सोमवार को जारी कर दिया है। विस्तार से पढ़िए...
भोपाल. एनसीईआरटी ने 5वीं क्लास की किताबों में बड़ा बदलाव किया है। अब बच्चों को 5वीं क्लास में ही आधुनिक से लेकर सांस्कृतिक ज्ञान तक की जानकारी मिलेगी। कक्षा 5 के लिए हिंदी की नई पुस्तक 'वीणा' तैयार की है, जो इस बार काफी खास है। दरअसल, एनसीईआरटी की 5वीं कक्षा की हिंदी पुस्तक वीणा में राजा विक्रमादित्य से लेकर राजा भोज तक की कहानियां पढ़ेंगे। विस्तार से पढ़िए...
इंदौर. पीथमपुर में भोपाल से लाए गए यूनियन कार्बाइट के जहरीले कचरे का सोमवार को तड़के निपटान हो गया है। साढ़े तीन माह में 337 टन कचरे को भस्मक में जलाया जा चुका है। अब जो राख बची है, उसे भी वैज्ञानिक विधि से दफनाया जाएगा। विस्तार से पढ़िए..
चलते-चलते..
मनपसंद चीज को क्षणभर में त्याग सको ,बस इतना नियंत्रण रखो स्वयं पर...✍️