×

‘ऑपरेशन पिंपल’... जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों ने अब आतंक के खिलाफ ‘ऑपरेशन पिंपल’ छेड़ दिया है। जिसमें जवानों को बड़ी सफलता मिली है। सेना का ऑपरेशन अभी जारी है।  दरअसल, कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सैनिकों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है।

By: Arvind Mishra

Nov 08, 202510:47 AM

view13

view0

‘ऑपरेशन पिंपल’... जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर

सेना का ऑपरेशन अभी जारी है।  

  • बड़ी सफलता, घुसपैठ की कोशिश नाकाम
  • सर्च के दौरान आतंकियों ने की थी फायरिंग
  • खुफिया जानकारी के बाद संयुक्त अभियान

श्रीनगर। स्टार समाचार वेब

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों ने अब आतंक के खिलाफ ‘ऑपरेशन पिंपल’ छेड़ दिया है। जिसमें जवानों को बड़ी सफलता मिली है। सेना का ऑपरेशन अभी जारी है।  दरअसल, कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सैनिकों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर कर दिए गए हैं। शुक्रवार को एजेंसियों को घुसपैठ के संबंध में इनपुट मिला। जिसके बाद कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान सतर्क सैनिकों ने इलाके में संदिग्ध गतिविधि देखी और तुरंत सावधान हो गए। आतंकियों का पता चलते ही जवानों ने पॉजिशन ले ली और उन्हें घेर लिया जिसके परिणामस्वरूप आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। 

सेना ने नाम दिया ऑपरेशन पिंपल

कुपवाड़ा में जारी मुठभेड़ को सेना ने ऑपरेशन पिंपल नाम दिया है। अधिकारियों ने शनिवार को जानकारी देते हुए कहा कि सेना के श्रीनगर में मौजूद चिनार कोर ने बताया कि कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की गई, जिसके बाद सर्च अभियान शुरू किया गया। इलाके में जब जवानों ने संदिग्ध हरकत देखी तो उन्होंने आतंकियों को चुनौती दी, जिसके बाद आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसका परिणाम यह हुआ कि मौके पर सेना के जवानों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया।  

आईबी ने तैयारियों का लिया जायजा

इससे पहले भारतीय सेना की पश्चिमी कमान के जनरल फिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने शुक्रवार को जम्मू संभाग में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में सेना की आपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जम्मू, कठुआ व सांबा जिलों के अग्रिम इलाकों का दौरा कर भावी चुनौतियों का सामना करने के लिए सेना द्वारा की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जोर दिया कि हमारे जवान किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए हर समय तैयार रहें।  

COMMENTS (0)

RELATED POST

भारत में LPG संकट: सिलेंडर की किल्लत से 2 की मौत, यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में मचा हाहाकार

भारत में LPG संकट: सिलेंडर की किल्लत से 2 की मौत, यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में मचा हाहाकार

अमेरिका-इजरायल और ईरान तनाव के कारण भारत में एलपीजी सप्लाई प्रभावित। यूपी और पंजाब में लाइन में लगे बुजुर्गों की मौत। गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए छापेमारी जारी।

Loading...

Mar 14, 20264:59 PM

कोलकाता: भाजपा-टीएमसी समर्थकों में टकराव... गाड़ी पर पथराव

कोलकाता: भाजपा-टीएमसी समर्थकों में टकराव... गाड़ी पर पथराव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिगेड रैली से पहले जमकर बवाल हुआ है। गिरीश पार्क इलाका रणक्षेत्र बन गया। आरोप है कि मोदी की ब्रिगेड रैली में जा रही भाजपा समर्थकों की गाड़ियों पर पुलिस की मौजूदगी में टीएमसी के समर्थकों द्वारा ईट पत्थर बरसाए गए, जिसमें कई समर्थक लहूलुहान हो गए। कई वाहनों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

Loading...

Mar 14, 20263:11 PM

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक महाघोटाले का सरगना विक्रम वाधवा गिरफ्तार

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक महाघोटाले का सरगना विक्रम वाधवा गिरफ्तार

हरियाणा के विभिन्न सरकारी विभागों के खातों से जुड़े 590 करोड़ के महाघोटाले और चंडीगढ़ नगर निगम व क्रेस्ट से जुड़े 190 करोड़ की वित्तीय अनियमितताओं के केस में मुख्य सरगना चंडीगढ़ के कारोबारी विक्रम वाधवा को चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शनिवार को खरड़ से गिरफ्तार कर लिया।

Loading...

Mar 14, 202611:17 AM

गर्मी का मार्च... मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा

गर्मी का मार्च... मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा

मध्य प्रदेश में गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है। इसके कारण हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। नर्मदापुरम में तापमान लगातार दूसरे दिन 40 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक 15 मार्च से प्रदेश का मौसम फिर बदल सकता है।

Loading...

Mar 14, 202610:02 AM

पीएम मोदी का असम दौरा: खराब मौसम के बावजूद कोकराझार को मिला ₹4,570 करोड़ का विकास पैकेज

पीएम मोदी का असम दौरा: खराब मौसम के बावजूद कोकराझार को मिला ₹4,570 करोड़ का विकास पैकेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए असम में ₹4,570 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। असम माला 3.0 और तीन नई रेल सेवाओं की शुरुआत। जानें विस्तार से।

Loading...

Mar 13, 20264:27 PM