पाकिस्तान जेल में बंद इमरान खान के स्वास्थ्य पर सुनील गावस्कर, कपिल देव और स्टीव वॉ समेत 14 पूर्व कप्तानों ने जताई चिंता। पाक सरकार से बेहतर इलाज और सम्मानजनक व्यवहार की मांग।

पाकिस्तान की अडियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और महान क्रिकेटर इमरान खान के बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर दुनिया भर के पूर्व दिग्गज क्रिकेट कप्तानों ने चिंता जताई है। खेल की दुनिया के इन 14 बड़े सितारों ने पाकिस्तान सरकार को एक औपचारिक पत्र लिखकर मांग की है कि इमरान खान के साथ जेल में गरिमापूर्ण व्यवहार किया जाए और उन्हें उचित चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए।
इमरान खान के समर्थन में लिखे गए इस पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में भारत के दो महान कप्तान सुनील गावस्कर और कपिल देव शामिल हैं। इनके अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कई ऐसे नाम में हैं जिन्होंने दशकों तक क्रिकेट जगत पर राज किया है। ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर, स्टीव वॉ, ईयान चैपल, किम ह्यूज़ और महिला टीम की पूर्व कप्तान बेलिंडा क्लार्क, इंग्लैंड के माइक अथर्टन, नासिर हुसैन, माइक ब्रेयरली और डेविड गॉवर, वेस्ट इंडीज़ के क्लाइव लॉयड और न्यूज़ीलैंड: जॉन राइट ने पाक सरकार से इमरान के इलाज की मांग की है।
पाकिस्तान सरकार को भेजे गए पत्र में कप्तानों ने भावुक और कड़ा संदेश देते हुए लिखा है कि वे इमरान खान के साथ हो रहे कथित दुर्व्यवहार को लेकर गहरे सदमे में हैं। पत्र के कहा गया है कि इमरान खान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान होने के साथ-साथ विश्व क्रिकेट के एक ऐसे दिग्गज हैं जिन्होंने अपनी खेल भावना और नेतृत्व क्षमता से पीढ़ियों को प्रेरित किया है। 1992 वर्ल्ड कप में उनकी ऐतिहासिक जीत आज भी क्रिकेट कौशल और दृढ़ता की मिसाल है।
दिग्गजों ने आगे लिखा कि उनमें से कई ने इमरान के खिलाफ मैच खेले हैं और कई उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। वे एक खिलाड़ी, प्रशंसक और प्रशासक के तौर पर इमरान का सम्मान करते हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना वैश्विक खेल बिरादरी के लिए महत्वपूर्ण है।
बता दें कि इमरान खान लंबे समय से पाकिस्तान की अडियाला जेल में बंद हैं। उनकी पार्टी (PTI) और परिवार लगातार उनके गिरते स्वास्थ्य और जेल की खराब स्थिति को लेकर वैश्विक स्तर पर आवाज उठा रहे हैं। अब क्रिकेट जगत के इन 'हैवीवेट' नामों के दखल के बाद पाकिस्तान सरकार पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ने की संभावना है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 405 रन बनाए। वेस्टइंडीज का वनडे में यह सबसे बड़ा स्कोर है।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। बुधवार को भारत ने महज 5 घंटे के भीतर चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इनमें से 3 गोल्ड तीरंदाजी (आर्चरी) और 1 शूटिंग से आया। इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत भारत मेडल टैली में 7वें स्थान पर पहुंच गया है।
एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारत की स्टार निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही 26 वर्षीय नीरू इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को तीरंदाजी, शूटिंग, मुक्केबाजी और कुराश समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी चुनौती पेश की। भारत 39 पदकों के साथ पदक तालिका में 12वें स्थान पर बना हुआ है।
एशियाई खेल 2026 के आठवें दिन भारत को मुक्केबाजी से बड़ी खुशखबरी मिली, जबकि बैडमिंटन कोर्ट से निराशा हाथ लगी। मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा श्रेणी के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए बॉक्सिंग का पहला पदक पक्का कर लिया है।
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। टीम ने महिला कबड्डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया है। महिला टीम इंडिया ने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। अब दोपहर 2:30 बजे पुरुष टीम का फाइनल भी ईरान से होगा। जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चौथा मेडल मिला है।
महिला पहलवानों ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के फैसले को दिल्ली की सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में 'आदर्श पीड़िता' की रूढ़िवादी सोच और तारीखों को आधार बनाने पर सवाल उठाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आज सुबह 6 बजे जैसे ही टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई, फैंस टिकट बुक करने के लिए टूट पड़े।
जापान के नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के शुक्रवार का दिन भारत के लिए स्वर्णिम रहा, जहां सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी ने शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में देश को दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया।
एशियाई खेलों के पांचवें दिन भारत का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। वुशु खिलाड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं रोइंग में सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।