सतना जिले में 2005 में हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात में शामिल महिला आरोपी को पुलिस ने 20 साल बाद गिरफ्तार किया। राजूबाई केवट उर्फ रानी पति राममणि केवट हत्या मामले में लंबे समय से फरार थी और रीवा जिले में छुपकर रह रही थी। पुलिस ने इनपुट मिलने पर उसे ससुराल में तीज त्योहार के दौरान धर दबोचा और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
युवक की हत्या की वारदात में शामिल 20 साल फरार महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2005 के फरवरी माह में ताला थाना क्षेत्र के खजुरी- सुखनंदन गांव में दो बच्चों के बीच विवाद हुआ। जिसमें एक पक्ष के एक दर्जन से ज्यादा लोग एकत्र हो गए और उनके द्वारा वीर सिंह समेत उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोपियों के द्वारा कई राउंड फायरिंग की गई। धारदार हथियार से हमला किया गया। हमले में वीर सिंह को गंभीर चोट आई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस के द्वारा धारा 147, 148, 149, 307, 302 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बताया गया कि पिछले दिनों क्राइम मीटिंग में एसपी मैहर सुधीर अग्रवाल द्वारा थानावार अपराधों की समीक्षा की जा रही थी, तब उनकी नजर में यह प्रकरण आया।
दरअसल इस प्रकरण में एक आरोपी महिला 20 साल से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रही थी। एसपी श्री अग्रवाल ने 20 साल से फरार चल रही हत्या की आरोपी महिला की गिरफ्तारी का टास्क ताला थाना और मुकुंदपुर चौकी को दी। बताया गया कि मुकुंदपुर चौकी प्रभारी नागेश्वर मिश्रा ने मातहत स्टाफ के साथ मिलकर फरार चल रही हत्या की आरोपी महिला की कुंडली खंगालनी शुरू की। तब पुलिस टीम को इनपुट मिला। पुलिस टीम ने 20 साल फरार चल रही हत्या की आरोपी राजूबाई केवट उर्फ रानी पति राममणि केवट 48 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि हत्या के प्रकरण में नामजद होने के बाद आरोपिया राजूबाई रीवा जिले के मझियार स्थित मायके भाग गई और यहां के एक परिवार के साथ रहकर काम करने लगी। वह सिर्फ तीज का त्यौहार मनाने ससुराल आया करती थी। पिछले दिनों जब वह तीज का त्यौहार मनाने ससुराल आई तब उसे पुलिस टीम ने धर दबोचा। आरोपिया को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।