दक्षिणी फिलीपींस में सुबह शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई। तटीय क्षेत्रों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। भूकंप के केंद्र से 300 किमी के दायरे में सुनामी का खतरा मंडरा रहा है।

फिलीपींस में सुबह शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दक्षिणी फिलीपींस में सुबह शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई। तटीय क्षेत्रों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। भूकंप के केंद्र से 300 किमी के दायरे में सुनामी का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, फिलीपींस में शुक्रवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। बताया गया है कि भूकंप की तीव्रता 7.6 रही। इसके बाद अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी। साथ ही नागरिकों को आफ्टरशॉक्स के लिए तैयार रहने को कहा है। फिलीपींस इंस्टीट्यूट आफ वोल्कैनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र फिलीपींस के तटीय क्षेत्र में स्थित दवाओ ओरियंटल प्रांत के मनय टाउन से 62 किलोमीटर दूर समुद्र में रहा। यह भूकंप जमीन से 10 किलोमीटर नीचे फॉल्ट लाइन पर आया है।
सुरक्षित जगह जाने की सलाह
संस्थान ने तटीय इलाकों, केंद्रीय और दक्षिण फिलीपींस में लोगों को तत्काल ऊंचाई पर स्थित जगहों या अंदरूनी क्षेत्रों में जाने के लिए कहा है। बताया जा रहा है कि इन झटकों के बाद फिलीपींस में अगले दो घंटों में तीन मीटर से ऊंची लहरें आ सकती हैं। इसके अलावा इंडोनेशिया से पलाऊ तक भी ऊंची लहरें उठने का अनुमान है।
सितंबर में गई थी 74 की जान
गौरतलब है कि फिलीपींस में इसी साल 30 सितंबर को 6.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। इसमें कम से कम 74 लोगों की मौत हुई थी और हजारों लोग विस्थापित हुए थे। सेबू प्रांत इस भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था। यहां का बोगो शहर और इसके आसपास के कस्बों में भारी तबाही दर्ज हुई थी।
शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार भूकंप से किसी तरह की तबाही या बड़े नुकसान की खबर नहीं आई है। हालांकि, भूकंप का झटका इतना तेज था कि लोग घबरा कर अपने घरों से बाहर आ गए। भूकंप के जोरदार झटके फिलीपींस के मिंडानाओ क्षेत्र में महसूस किए गए हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पश्चिम बंगाल के दो विधानसभा क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान शुरू हो चुका है। लोग भारी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। 29 अप्रैल को राज्य विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान मतों में हेराफेरी की कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को निर्देश दिया कि, वे जांच में सहयोग करें और बुलाए जाने पर थाने में पेश होंगे। साथ ही सबूतों को प्रभावित करने या उनके साथ छेड़छाड़ करने से बचेंगे।
कलकत्ता हाई कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें आरोप लगाया गया है कि बंगाल विधानसभा चुनाव में मतगणना के लिए पर्यवेक्षक के रूप में निर्वाचन आयोग द्वारा केवल केंद्रीय कर्मी ही नियुक्त किए गए हैं।
हर महीने की शुरुआत में आम लोगों से जुड़े ढेर सारे बदलाव देखने को मिलता है। इसमें से कुछ बदलाव हर महीने होते हैं, जिसमें एलपीजी की कीमत, सीएनजी-पीएनजी के दाम, जेट फ्यूल जैसी चीजें शामिल होती हैं। साथ ही कुछ नए बदलाव भी लागू होते हैं।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी। असम सरकार ने 'विदेशी साजिश' का आरोप लगाते हुए जमानत का विरोध किया। पढ़ें कोर्ट की पूरी कार्यवाही
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कड़ा रुख दिखाया। 15 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता के 30 हफ्ते की गर्भावस्था समाप्त करने की अनुमति पर सुनवाई हुई। इस फैसले को चुनौती देने वाली एम्स की क्यूरेटिव पिटीशन पर अदालत ने आपत्ति जताई।
उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के ढाकर रोड पर पुलिस और स्वाट टीम की बदमाशों के साथ भीषण मुठभेड़ हुई। इस गोलीबारी में तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी और 50 हजार का इनामी बदमाश जीतू सैनी पुलिस की गोली लगने से मारा गया।
राजस्थान के अलवर जिले से एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अलवर के लक्ष्मणगढ़ इलाके में एक कार में आग लगने से पांच लोग जिंदा जल गए। यह हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर देर रात हुआ। लोगों की माने तो चलती कार में ही अचानक आग लग गई।
नेपाल की राष्ट्रीय एयरलाइन को एक सोशल मीडिया पोस्ट में गंभीर मानचित्रण (कार्टोग्राफिक) गलती के कारण माफी मांगनी पड़ी है। एयरलाइन ने अपनी नेटवर्क मैप वाली पोस्ट में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखा दिया था, जिससे विवाद खड़ा हो गया।