जापान के नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के शुक्रवार का दिन भारत के लिए स्वर्णिम रहा, जहां सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी ने शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में देश को दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया।

शूटिंग: साउथ कोरिया को पछाड़कर बनाया सोने पर कब्जा
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
जापान के नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के शुक्रवार का दिन भारत के लिए स्वर्णिम रहा, जहां सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी ने शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में देश को दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया। शूटिंग स्पर्धाओं में भारत का यह इस एशियन गेम्स का पहला गोल्ड मेडल है। अब तक के सफर में भारत 2 गोल्ड, 8 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज सहित कुल 19 मेडल जीतकर मेडल टैली में 12वें स्थान पर पहुंच गया है। इससे पहले भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल महिला क्रिकेट टीम ने जीता था। 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम के रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी सुरुचि और कमलजीत ने शुरुआत से ही बढ़त बना ली थी। हालांकि अंतिम चरणों में साउथ कोरियाई जोड़ी ने दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय निशानेबाजों ने धैर्य बनाए रखा और 484.6 के कुल स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया।
सुरुचि-कमलजीत को 484.6 अंक मिल
गोल्ड विजेता भारत के खिलाड़ी सुरुचि-कमलजीत को 484.6 अंक मिले, जबकि सिल्वर पदक विजेता साउथ कोरिया को 478.0 अंक, जो भारत से 6.6 अंक पीछे रहा। वहीं ब्रॉन्ज विजेता ईरान को 415.8 अंक मिले।
50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में सिल्वर
शूटिंग में ही पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में भारत ने 1762 अंकों के साथ सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। चीन ने 1766 अंकों के साथ गोल्ड जीता, जबकि साउथ कोरिया को ब्रॉन्ज मिला। क्वालिफिकेशन में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (589) और नीरज कुमार (588) ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। रुद्राक्ष पाटिल ने 585 अंक बनाए, लेकिन नियम के कारण वे फाइनल में जगह नहीं बना सके।
शूटिंग में भारत का रिपोर्ट कार्ड
निशानेबाजों ने अब तक कुल 10 मेडल (1 गोल्ड, 5 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज) देश की झोली में डाले हैं।
हमारे स्वर्णिम विजेताओं की कहानी
कमलजीत (रेवाड़ी, हरियाणा): सुलखा गांव के रहने वाले कमलजीत पहले एथलेटिक्स में थे, लेकिन 2019 में लगी चोट के कारण उन्हें खेल बदलना पड़ा। कठिन समय में परिवार के समर्थन और 2-3 साल की कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने खुद को शूटिंग में स्थापित किया।
सुरुचि इंदर सिंह (झज्जर, हरियाणा): 20 वर्षीय सुरुचि ने मात्र 13 साल की उम्र में निशाना साधना शुरू किया था। वे भिवानी की गुरु द्रोणाचार्य शूटिंग एकेडमी में कोच सुरेश सिंह के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग ले रही हैं।
स्क्वॉश: जोशना-वेलावन सेमीफाइनल में
स्क्वॉश के मिक्स्ड डबल्स में जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार की जोड़ी ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर भारत का एक और मेडल पक्का कर दिया है। भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में फिलीपींस को एकतरफा मुकाबले में 11-3, 11-5 से हराया। 40 वषीर्या जोशना ने 16 साल के लंबे इंतजार के बाद एशियन गेम्स में एक और मेडल सुनिश्चित किया है। सेमीफाइनल में इनका मुकाबला हांगकांग की जोड़ी से होगा।
टेबल टेनिस: दीया-मनुष ने हराकर रचा इतिहास
मिक्स्ड डबल्स में दीया चिताले और मनुष शाह की 8वीं रैंक वाली भारतीय जोड़ी ने बड़ा उलटफेर करते हुए हांगकांग की दुनिया की चौथे नंबर की जोड़ी को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और मेडल पक्का किया। सेमीफाइनल में इनका सामना चीन की दिग्गज जोड़ी वांग चुकिन और सन यिंगशा से होगा। हालांकि, हरमीत देसाई और यशस्विनी घोरपड़े की जोड़ी को चीन से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा।
स्विमिंग: साजन 200 मीटर बटरफ्लाई के फाइनल में
भारतीय तैराक साजन प्रकाश ने 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा की हीट-3 में 2:00.94 का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया और फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
मेडल टैली में भारत
गोल्ड: 2
सिल्वर: 8
ब्रॉन्ज: 9
कुल मेडल: 19 (रैंक: 12वां)

मध्यप्रदेश में इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आज सुबह 6 बजे जैसे ही टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई, फैंस टिकट बुक करने के लिए टूट पड़े।
जापान के नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के शुक्रवार का दिन भारत के लिए स्वर्णिम रहा, जहां सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी ने शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में देश को दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया।
एशियाई खेलों के पांचवें दिन भारत का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। वुशु खिलाड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं रोइंग में सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।
एशियन गेम्स के चौथे दिन आज भारत ने पुरुषों की स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया है। अनंत जीत सिंह नारूका, मीराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल की भारतीय टीम ने पदक अपने नाम किया। अनंत जीत ने व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है।
भारत और जापान के बीच खेले गए रोमांचक टी20 मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 2 रनों से शानदार जीत दर्ज की। अंतिम गेंद पर जापान को जीत के लिए 4 रन चाहिए थे।
आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रनों से करारी शिकस्त देकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। स्मृति मंधाना और ऋचा घोष की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
एशियन गेम्स की ताजा मेडल टैली सामने आ गई है। इस सूची में चीन 25 गोल्ड समेत कुल 40 पदकों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि भारत 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल के साथ 12वें नंबर पर है।
जापान के नगोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के सोमवार को भारत ने दो नए पदक अपने नाम किए। पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने रजत पदक (सिल्वर) जीता, जबकि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका तारियाल ने कांस्य पदक हासिल किया।
एशियन गेम्स महिला क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से हराया। शेफाली वर्मा के नाबाद शतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत फाइनल में पहुंचा, जहां 22 सितंबर को श्रीलंका से मुकाबला होगा।
एशियन गेम्स 2026 के पहले ही दिन भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों और जीत का खाता खोल दिया है। रविवार को मुकाबले शुरू होते ही भारतीय दल ने कई स्पर्धाओं में अपना दबदबा साबित किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह