कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले भारतीय स्प्रिंटर अनिमेष कुजूर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी में इतिहास रच दिया। 23 वर्षीय अनिमेष ने वेट्जलार में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर चैलेंजर की 100 मीटर इवेंट में 10.14 सेकंड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया।

विदेशी धरती पर यह समय निकालने वाले सबसे तेज भारतीय बने
दूसरे स्थान पर रहे अनिमेष ने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ भी सुधारा
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले भारतीय स्प्रिंटर अनिमेष कुजूर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी में इतिहास रच दिया। 23 वर्षीय अनिमेष ने वेट्जलार में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर चैलेंजर की 100 मीटर इवेंट में 10.14 सेकंड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया। यह विदेशी धरती पर किसी भी भारतीय स्प्रिंटर का अब तक का सबसे तेज 100 मीटर समय है। अनिमेष ने शुक्रवार को पहले हीट में 10.19 सेकेंड का समय निकालकर फाइनल में जगह बनाई थी। इसके बाद फाइनल में उन्होंने अपने प्रदर्शन में और सुधार करते हुए 10.14 सेकेंड का नया व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ दर्ज किया। जर्मनी में मिला यह प्रदर्शन अनिमेष के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले बड़ा मनोबल बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। वह इस महीने के आखिर में ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। ऐसे में विदेशी ट्रैक पर हासिल यह उपलब्धि आत्मविश्वास को और मजबूत करेगी।
अनिमेष गुरिंदरवीर के रिकॉर्ड से पीछे
यह समय भारत के इतिहास का दूसरा सबसे तेज 100 मीटर प्रदर्शन भी बन गया। हालांकि राष्ट्रीय रिकॉर्ड गुरिंदरवीर सिंह के नाम है, जिन्होंने इसी साल मई में रांची में आयोजित फेडरेशन कप के दौरान 10.09 सेकेंड का समय निकालकर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। अनिमेष इस रिकॉर्ड से सिर्फ 0.05 सेकेंड पीछे रह गए।
भारत के सबसे तेज स्प्रिंटरों में जगह
अनिमेष कुजूर अब भारत के इतिहास में 100 मीटर के पांच सबसे तेज समय में से तीन में शामिल हैं। गुरिंदरवीर सिंह के नेशनल रिकॉर्ड से पहले 100 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी अनिमेष के नाम था। लगातार बेहतर प्रदर्शन ने उन्हें भारतीय एथलेटिक्स के सबसे भरोसेमंद स्प्रिंटर्स में शामिल कर दिया है।
200 मीटर के भी राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी
अनिमेष की पहचान केवल 100 मीटर तक सीमित नहीं है। उनका मुख्य इवेंट 200 मीटर है और इस इवेंट में भी नेशनल रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज है। वह छोटी दूरी की दोनों प्रमुख इवेंट में भारत के टॉप स्प्रिंटर्स में गिने जाते हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ईशान किशन ने 2026 दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन की कप्तानी करते हुए 270 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए टूर्नामेंट के इतिहास में बड़ा मुकाम हासिल किया। जानें पूरी खबर और स्कोरकार्ड।
एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से करारी शिकस्त दी। प्रभदीप सिंह ने 5 और कप्तान अनमोल एक्का ने 4 गोल दागे।
भारत ने महिला एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर गरजा।
मुंबई में हुई बीसीसीआई की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में सचिव देवजित सैकिया ने रोहित शर्मा के वनडे भविष्य और 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट' पद की अटकलों पर बड़ा बयान दिया है।
ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नीचे खिसक गए हैं। वहीं, देवदत्त पडिक्कल और श्रीलंका के सोनल दिनुशा ने शानदार छलांग लगाई है। जानिए सभी ताजा अपडेट्स।
भारत के सबसे युवा15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नए-नए इतिहास लिख रहा है। बेंगलुरु में सेंट्रल जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी-2026 के पहले सेमीफाइनल में वैभव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 42 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। थाईलैंड के खिलाफ विमेंस एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में दीप्ति ने 1.1 ओवर में बिना कोई रन दिए 3 विकेट चटकाए। इसी के साथ दीप्ति विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं।
श्रीलंका क्रिकेट में सरकारी दखल के कारण ICC ने 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी श्रीलंका से वापस ले ली है। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके आर्थिक नुकसान
नीरज चोपड़ा टखने की गंभीर चोट के कारण एशियन गेम्स, डायमंड लीग फाइनल और वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप से बाहर हो गए हैं।
जर्मनी पर 3-1 की शानदार जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने विश्व कप अभियान को पांचवें स्थान पर खत्म किया। कागज पर यह भले ही सिर्फ एक क्लासिफिकेशन मैच की जीत और पांचवां स्थान नजर आए, लेकिन भारतीय हॉकी के नजरिए से इसका महत्व इससे कहीं बड़ा है।