गॉल टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम ने श्रीलंका पर अपना शिकंजा कस लिया है। भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे। जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम संघर्ष करती हुई नजर आ रही हैं। इस मुकाबले में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से बड़ी पारी की उम्मीद थी। ऋषभ पंत 62 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाने में कामयाब रहे।

छोटी सी पारी के दौरान ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया
62 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाए
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
गॉल टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम ने श्रीलंका पर अपना शिकंजा कस लिया है। भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे। जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम संघर्ष करती हुई नजर आ रही हैं। इस मुकाबले में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से बड़ी पारी की उम्मीद थी। ऋषभ पंत 62 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाने में कामयाब रहे। पंत के पास बड़ी पारी खेलकर फॉर्म में वापसी करने का बेहतरीन मौका था, लेकिन वह एक बार फिर खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे। हालांकि, ऋषभ पंत द्वारा लगाया एक छक्का कई मायनों में खास रहा। इस एक छक्के की बदौलत ऋषभ पंत ने आस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गिलक्रिस्ट का सालों पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त करने के साथ ही पंत ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करा ली है।
विदेशी धरती पर जमकर चला बल्ला
विदेशी जमीं पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में अब ऋषभ पंत दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। गॉल टेस्ट में लगाए छक्के के साथ ही विदेशी सरजमीं पर उनके नाम अब 57 छक्के दर्ज हो चुके हैं। उन्होंने 56 छक्कों वाले एडम गिलक्रिस्ट को तीसरे नंबर पर धकेल दिया है। इस लिस्ट में अब सिर्फ इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (69 छक्के) ही पंत से आगे हैं।
इस मामले में गेल भी हैं पंत से पीछे
टेस्ट क्रिकेट में विदेशी सरजमीं पर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के स्टार आॅलराउंडर बेन स्टोक्स के नाम दर्ज है। उन्होंने कुल 69 छक्के जड़े हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर भारत के विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत आ गए हैं, जिन्होंने 57 छक्के जड़कर आॅस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट (56 छक्के) को पीछे छोड़ दिया है। वेस्टइंडीज के तूफानी सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल 51 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज आॅलराउंडर जैक कैलिस 45 छक्कों के साथ इस खास लिस्ट में पांचवें पायदान पर मौजूद हैं।
100 छक्के पूरे करने से बस दो कदम दूर
पंत के टेस्ट करियर का ग्राफ लगातार आगे की तरफ बढ़ रहा है। अब तक खेले 51 टेस्ट मैचों की 88 पारियों में उन्होंने 43.33 की बेहतरीन औसत से 3,596 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 19 अर्धशतक शामिल हैं। पंत के पूरे टेस्ट करियर में अब तक 98 छक्के हो चुके हैं। वे टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 100 छक्के पूरे करने वाले महज चौथे बल्लेबाज बनने से सिर्फ 2 छक्के दूर हैं। अगर गॉल टेस्ट की दूसरी पारी में उनके बल्ले से 2 छक्के और निकल जाते हैं, तो वे बेन स्टोक्स (138), ब्रैंडन मैकुलम (107) और एडम गिलक्रिस्ट (100) के साथ इस खास क्लब में शामिल हो जाएंगे।

महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है। सर्वाधिक छक्कों और रनों के मामले में शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना शीर्ष पर हैं।
चीन में आयोजित जूनियर हॉकी एशिया कप 2026 में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त दी है। इस शानदार जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ आगामी चार दिवसीय और वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम की घोषणा कर दी है। देवदत्त पडिक्कल मल्टी-डे और ऋतुराज गायकवाड़ वनडे टीम की कप्तानी संभालेंगे।
विमेंस एशिया कप में पाकिस्तान की नशरा संधू ने हांगकांग के खिलाफ 7 रन देकर 6 विकेट चटकाए। पाकिस्तान ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में बनाई जगह।
ईशान किशन ने 2026 दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन की कप्तानी करते हुए 270 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए टूर्नामेंट के इतिहास में बड़ा मुकाम हासिल किया। जानें पूरी खबर और स्कोरकार्ड।
एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से करारी शिकस्त दी। प्रभदीप सिंह ने 5 और कप्तान अनमोल एक्का ने 4 गोल दागे।
भारत ने महिला एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर गरजा।
मुंबई में हुई बीसीसीआई की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में सचिव देवजित सैकिया ने रोहित शर्मा के वनडे भविष्य और 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट' पद की अटकलों पर बड़ा बयान दिया है।
ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नीचे खिसक गए हैं। वहीं, देवदत्त पडिक्कल और श्रीलंका के सोनल दिनुशा ने शानदार छलांग लगाई है। जानिए सभी ताजा अपडेट्स।
भारत के सबसे युवा15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नए-नए इतिहास लिख रहा है। बेंगलुरु में सेंट्रल जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी-2026 के पहले सेमीफाइनल में वैभव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 42 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह