×

किरकिरी के बाद भोपाल के 90 डिग्री वाले ब्रिज के डिजाइन में होगा बदलाव

रेलवे की ओर से जमीन उपलब्ध कराने पर ब्रिज की रेलिंग को तोड़कर 90 डिग्री वाले मोड़ को और घुमावदार बनाया जाएगा। इससे पुल की चौड़ाई तीन फीट तक बढ़ जाएगी, जिससे वाहनों को मोड़ने के लिए अतिरिक्त जगह मिलेगी।

By: Arvind Mishra

Jun 18, 20251:09 PM

view6

view0

किरकिरी के बाद भोपाल के 90 डिग्री वाले ब्रिज के डिजाइन में होगा बदलाव

  • अब जागा रेलवे...अतिरिक्त जमीन देने की दी सहमति

  • ब्रिज के खतरनाक मोड़ को लेकर उठ रहे थे सवाल

भोपाल। स्टार समाचार बेव

रेलवे की ओर से जमीन उपलब्ध कराने पर ब्रिज की रेलिंग को तोड़कर 90 डिग्री वाले मोड़ को और घुमावदार बनाया जाएगा। इससे पुल की चौड़ाई तीन फीट तक बढ़ जाएगी, जिससे वाहनों को मोड़ने के लिए अतिरिक्त जगह मिलेगी। दरअसल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बना ऐशबाग रेलवे ओवर ब्रिज उद्घाटन से पहले ही विवादों में घिर गया था, लेकिन अब इस ब्रिज के 90 डिग्री वाले खतरनाक मोड़ को लेकर उठे सवालों के बाद रेलवे ने डिजाइन में बदलाव के लिए अतिरिक्त जमीन देने की सहमति दे दी है। रेलवे की ओर से जमीन उपलब्ध कराने पर ब्रिज की रेलिंग को तोड़कर 90 डिग्री वाले मोड़ को और घुमावदार बनाया जाएगा। इससे पुल की चौड़ाई तीन फीट तक बढ़ जाएगी, जिससे वाहनों को मोड़ने के लिए अतिरिक्त जगह मिलेगी। इंजीनियरों की टीम मशीनों के साथ बुधवार को ब्रिज के सेंटर पॉइंट का मेजरमेंट करने भी पहुंची। हालांकि यह ब्रिज टूटेगा नहीं सिर्फ इसकी टर्निंग सही होगी, ताकि गुजरने वाली गाड़ियों को गिरने का खतरा न रहे। इसके अलावा ब्रिज की डिजाइन तैयार करने वालों पर कारवाही की जाएगी।

ब्रिज की लागत 18 करोड़

ब्रिज का निर्माण मई 2022 में शुरू हुआ था। इसे 18 महीने में पूरा करना था, लेकिन अब तक पूरी तरह से नहीं बन सका है। इसकी लागत 18 करोड़ है। 648 मीटर लंबे और 8 मीटर की चौड़ाई वाले ब्रिज का 70 मीटर हिस्सा रेलवे का है। यह 648 मीटर लंबा ब्रिज घनी आबादी और बेतरतीब ट्रैफिक वाले ऐशबाग क्षेत्र में बनाया गया है। इसकी डिजाइन में 90 डिग्री का तीखा मोड़ होने से हादसों की आशंका जताई जा रही थी।

एनएचएआई की रिपोर्ट...

ऐशबाग रेलवे क्रॉसिंग पर निमार्णाधीन आरओबी पर 90 डिग्री के मोड़ को लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) ने रिपोर्ट तैयार की है। इसके मुताबिक यहां 35-40 किमी प्रति घंटा से अधिक गति से गाड़ी नहीं चलाई जा सकेगी। मोड़ पर तो गाड़ी की स्पीड 30 किमी प्रति घंटा करना पड़ेगी। इसके लिए स्पीड कम करने के उपाय करना होंगे।

क्रॉसिंग बंद होने से बढ़ी जरूरत

ब्रिज के निर्माण के समय रेलवे ने भी 90 डिग्री की इस टर्निंग पर आपत्ति की थी, लेकिन पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने यहां जगह कम होने का हवाला देते हुए कहा कि और कोई विकल्प नहीं है। ऐशबाग रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद इस इलाके के लिए आरओबी एक बड़ी जरूरत है। इसलिए कम जगह में भी इसे बनाना होगा।

इनका कहना है

पुल बनने के बाद अचानक कुछ विशेषज्ञ आते हैं और इस तरह की बात करते हैं, जबकि कोई भी पुल बनाते समय कई तकनीकी पहलुओं को देखा जाता है। अगर ये कोई आरोप है, तो इसकी जांच कराई जाएगी। अभी इस ब्रिज को रिडिजाइन करने का फैसला लिया गया है। 
राकेश सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री 

COMMENTS (0)

RELATED POST

जिम्मेदारों की नाक के नीचे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान से गायब डॉक्टर

4

0

मध्यप्रदेश के धार जिले से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का आगाज 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया था। लेकिन राजधानी भोपाल में ही जिम्मेदारों की नाक के नीचे ही अभियान नाम मात्र का रह गया है।

Loading...

Sep 22, 2025just now

परिवहन विभाग... मध्यप्रदेश 51 फेसलेस सुविधा देने वाला देश का दूसरा राज्य 

मध्यप्रदेश में परिवहन विभाग में नागरिकों को आनलाईन सुविधा देने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। विभाग द्वारा वर्तमान में 51 प्रकार की फेसलेस सुविधा प्रदान की जा रही है। इस तरह की सुविधा देने वाला मध्यप्रदेश देश में दूसरा राज्य है।

Loading...

Sep 22, 2025just now

नवरात्रि... मध्य प्रदेश के देवी मंदिरों में भक्तों का सैलाब... सुबह से ही गूंज रहे माता रानी के जयकारे

7

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत के साथ मध्यप्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों और देवी धामों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। देवी मंदिरों की मान्यताएं और कथाएं उन्हें अद्वितीय बनाती हैं।  दरअसल, शक्ति की भक्ति का महापर्व शारदीय नवरात्रि आरंभ हो गए हैं।

Loading...

Sep 22, 202536 minutes ago

भूतड़ी अमावस्या पर देर रात श्रद्धालुओं का नर्मदा स्नान:

9

नर्मदापुरम में ढोलक की थाप पर नाच, तलवार हाथों में लिए पहुंचे; प्रेतबाधा दूर करने की मान्यता

Loading...

Sep 21, 202512 hours ago

स्वदेशी भाव के जागरण से ही भारत को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है : मोहन नागर

10

स्वदेशी से स्वावलंबन विषय पर जिला स्तरीय संगोष्ठी संपन्न