नीट पेपर लीक को लेकर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस बीच तीन राज्यों में अलग-अलग मामलों को लेकर शिक्षामंत्री का इस्तीफा मांगा जा रहा है।

शिक्षा क्षेत्र में बवाल के बाद 3 राज्यों में भारी सियासत
जगन ने पूछा- नारा लोकेश देंगे इस्तीफा, मिला जवाब
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
नीट पेपर लीक को लेकर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस बीच तीन राज्यों में अलग-अलग मामलों को लेकर शिक्षामंत्री का इस्तीफा मांगा जा रहा है- आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पंजाब। वायएसआर कांग्रेस पार्टी के चीफ जगन मोहन रेड्डी ने डीएससी भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री नारा लोकेश से इस्तीफा देने की मांग की। हालांकि, नारा लोकेश ने जगन की इस मांग को खारिज करते हुए कहा कि जो लोग नैतिक जिम्मेदारी का पाठ पढ़ा रहे हैं, उनका अपना रिकॉर्ड इससे बिल्कुल अलग है।
आंध्रप्रदेश: जगन ने मुख्यमंत्री नायडू को घेरा
जगन ने पर एक पोस्ट में कहा-नीट पेपर लीक केस में नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया और एनडीए सरकार के तहत राजनीतिक जवाबदेही का एक मानक स्थापित किया। अब आंध्र प्रदेश में भी ऐसा हो। पूर्व सीएम ने पूछा कि क्या नारा लोकेश जिला चयन समिति परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देंगे, या फिर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू राजनीतिक जवाबदेही के एनडीए के मानकों को बनाए रखने के बजाय अपने बेटे का बचाव करेंगे। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि 3.5 लाख अभ्यर्थियों की डीएससी परीक्षा में गंभीर अनियमितताएं हुईं। जगन के आरोपों का जवाब देते हुए नारा लोकेश ने पर लिखा-कुछ लोग नैतिक जिम्मेदारी पर भाषण देते हैं, लेकिन उनका अपना रिकॉर्ड बिल्कुल अलग कहानी बताता है।
तेलंगाना: भाजपा ने मांगा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा
तेलंगाना में भाजपा ने सीएम रेवंत रेड्डी से शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा मांगा है। तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन रामचंदर राव ने कहा कि अगर राज्य सरकार विद्यार्थियों की ट्यूशन फीस री-इंबर्समेंट योजना के तहत लंबित 12,000 करोड़ का भुगतान नहीं कर सकती तो सीएम रेवंत रेड्डी को शिक्षा विभाग अपने पास नहीं रखना चाहिए। राव ने 25 जुलाई को नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा हैदराबाद में निकाली गई रैली पर आपत्ति जताते हुए कहा कि अगर कांग्रेस सरकार करीब 20 लाख छात्रों से जुड़ी इस योजना के लंबित बकाये का भुगतान नहीं करती है, तो उसे जनता के भारी विरोध का सामना करना पड़ेगा।
पंजाब: भाजपा ने मांगा शिक्षा मंत्री का त्यागपत्र
इधर, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाब के उस मंत्री के इस्तीफे की मांग की, जिसके विभाग से परीक्षा पेपर लीक का मामला जुड़ा है। उन्होंने इस मुद्दे पर आप पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। सिरसा ने आरोप लगाया, लाखों रुपए के लेन-देन के बाद फार्मेसी परीक्षा का पेपर लीक हुआ और दावा किया कि इससे लगभग 7,000 छात्र प्रभावित हुए हैं। मनीष सिसोदिया का जिक्र करते हुए सिरसा ने दावा किया कि 18 जुलाई को जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान सिसोदिया ने कहा था कि अगर आप सरकार के कार्यकाल में पेपर लीक होता है, तो संबंधित मंत्री को हटा दिया जाएगा। पेपर लीक के बाद संबंधित मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
यह भी पढ़िए...
बड़ी खबर... केन्द्रीय मंत्री धर्मेंन्द्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, जानिए क्या लिखा इस्तीफे में
CJP का बयान: मुआवजा और केस वापस लेने पर सरकार पॉजीटिव, प्रधान के इस्तीफे पर कल फैसला

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सभी एयरलाइंस के पायलटों के लिए ड्रग परीक्षण अनिवार्य कर दिया है। जानिए क्या हैं नए नियम और एयर इंडिया की किस घटना के बाद लिया गया यह बड़ा फैसला।
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग और लैंड-फॉर-जॉब घोटाले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 9 आरोपियों पर चार्ज फ्रेम करने का आदेश दिया है।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग गालवान हिंसा के 6 साल बाद BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आ रहे हैं। पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक और व्यापारिक एजेंडे की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
मायावती के राजनीति से संन्यास लेने के सुझाव पर आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने बसपा सुप्रीमो यानी अपनी समधन को संदेश लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि आपका आदेश मेरे लिए अंतिम शब्द है। आकाश आनंद को गुमराह करने का आरोप निराधार है। मैं संन्यास लेने के लिए तैयार हूं।
बेंगलुरु का एक स्टार्टअप कुत्तों की सूंघने की अद्भुत क्षमता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को मिलाकर कैंसर की शुरुआती पहचान की नई तकनीक विकसित कर रहा है। इस अनोखी रिसर्च के बारे में विस्तार से यहाँ जानें।
दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले की चार्जशीट में NIA ने बड़ा खुलासा किया है। धमाके में VBIED कार का इस्तेमाल हुआ था और DNA जांच से कार के अंदर उमर उन नबी की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।
नोएडा मजदूर आंदोलन मामले में आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने और अधिकारियों के वेतन से 5 लाख मुआवजा देने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।
केंद्र सरकार ने रेलवे के आधुनिकीकरण के तहत 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर को फोर-ट्रैक करने और तीन नई मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे 14 जिलों और 56 लाख लोगों को फायदा मिलेगा।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने पर GBU के छात्र अक्षय त्रिपाठी को मिले 5 लाख के नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई है। CJI सूर्यकांत ने डीएम से जवाब तलब किया है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को 5 मंजिला पीजी हादसे के बाद पुलिस और दिल्ली नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में 7 लोगों की मौत और 5 लोगों के घायल होने के बाद अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह