पंजाब के अमृतसर से इंग्लैंड के बर्मिंघम जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट बर्मिंघम में तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। फ्लाइट को वापस दिल्ली आना था, अब इसे टाला गया है। विमान का रैम एयर टरबाइनखुल गया था। यह तब होता है जब प्लेन की बिजली सप्लाई बंद हो जाती है।

एअर इंडिया की फ्लाइट बर्मिंघम में तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग हुई है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
पंजाब के अमृतसर से इंग्लैंड के बर्मिंघम जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट बर्मिंघम में तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। फ्लाइट को वापस दिल्ली आना था, अब इसे टाला गया है। विमान का रैम एयर टरबाइनखुल गया था। यह तब होता है जब प्लेन की बिजली सप्लाई बंद हो जाती है। दरअसल, एअर इंडिया की अमृतसर से बर्मिंघम जा रही फ्लाइट एआई-117 में को तकनीकी अलर्ट के बाद रैम एयर टर्बाइन डिप्लॉय हो गया। यह घटना विमान के लैंडिंग से ठीक पहले, यानी फाइनल अप्रोच के दौरान हुई। हालांकि सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं और विमान ने बर्मिंघम एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की।
एअर इंडिया ने एक बयान जारी करते हुए कहा- अमृतसर से बर्मिंघम जाने वाली फ्लाइट एआई-117 के आॅपरेटिंग क्रू को लैंडिंग से ठीक पहले विमान के रैम एयर टर्बाइन के डिप्लॉय होने का पता चला। जांच में सभी इलेक्ट्रिकल और हाइड्रॉलिक पैरामीटर सामान्य पाए गए, और विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की।
कंपनी ने बताया कि मानक प्रक्रिया के तहत विमान को फिलहाल ग्राउंड कर दिया गया है, ताकि इसकी विस्तृत जांच की जा सके। इस कारण से बर्मिंघम से दिल्ली आने वाली वापसी फ्लाइट एआई-114 को रद्द कर दिया गया है। एअर इंडिया ने कहा कि प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि आरएटी विमान में तब अपने-आप सक्रिय होता है जब मुख्य बिजली या हाइड्रॉलिक सिस्टम में कोई आपात स्थिति आती है। यह इंजन से बाहर निकलकर हवा की ताकत से आपातकालीन बिजली या हाइड्रॉलिक शक्ति प्रदान करता है। हालांकि, एअर इंडिया के अनुसार, इस मामले में किसी भी सिस्टम में खराबी नहीं पाई गई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार के जमुई में छात्रा से बदसलूकी और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी नंदन यादव को एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगी है, जबकि भागने की कोशिश में दूसरे आरोपी का पैर टूट गया।
दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। जानिए पूरी चुनावी प्रक्रिया, तारीखें और जरूरी नियम।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट को बताया गया है कि सीसीटीवी फुटेज में चोरी की 105 घटनाएं कैद हुई हैं। एसआईटी 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी।
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मध्यप्रदेश से 10 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। जानिए रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी सूची।
दिल्ली की रोहिणी जेल के अंदर तंबाकू कारोबार और आपसी रंजिश के चलते अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की हत्या। आरोपियों भोला और मुकेश पर धारदार हथियार से हमले का आरोप।
आईआईटी बॉम्बे ने छात्र साहिल की आत्महत्या मामले में पहले दिए गए बयान पर माफी मांगी है। डीन प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला निलंबित
भारतीय रेलवे में 15 अक्टूबर 2026 से यूपीआई टिकट बुकिंग पर नए MDR नियम लागू हो रहे हैं। जानें 2000 रुपये से ज्यादा के टिकट पर क्या पड़ेगा असर और क्या यात्रियों को देना होगा अतिरिक्त शुल्क।
दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने सोनिया गांधी का नाम नागरिकता मिलने से पहले वोटर लिस्ट में जोड़ने के मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द कर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और कोर्ट की टिप्पणियां।
देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां दक्षिण और मध्य भारत में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की रवानगी के साथ गर्मी बढ़ने लगी है।