अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प को हत्या की धमकी दी गई। दावा किया जा रहा है कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स समर्थक आतंकी ने इवांका को निशाना बनाने की प्लानिंग की थी।

ईरानी सेना से जुड़े आतंकी ने की थी प्लानिंग
वॉशिंगटन। स्टार समाचार वेब
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प को हत्या की धमकी दी गई। दावा किया जा रहा है कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स समर्थक आतंकी ने इवांका को निशाना बनाने की प्लानिंग की थी। धमकी के बाद अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने 32 साल के इराकी नागरिक मोहम्मद बाकेर साद दाऊद अल-सादी को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने इवांका की हत्या करने की कसम खाई थी। आरोपी के पास इवांका और उनके पति जैरेड कुशनर के फ्लोरिडा स्थित घर का ब्लूप्रिंट यानी नक्शा भी मिला था। उसने एक्स पर फ्लोरिडा इलाके का एक नक्शा पोस्ट किया था, जहां इवांका और जैरेड का घर है।
सही समय पर लेंगे बदला
गिरफ्तार आरापीने सोशल मीडिया पर धमकी देते हुए लिखा था-अमेरिका वाले यह समझ ले कि सिर्फ बड़ी सुरक्षा और सीक्रेट सर्विस से वे सुरक्षित नहीं रहेंगे। हम उन पर नजर रख रहे हैं और सही समय आने पर बदला लिया जाएगा।
नियमों से ईरानियों की बढ़ी चिंता
अमेरिका में ग्रीन कार्ड से जुड़े नए नियमों को लेकर ईरानी नागरिकों की चिंता बढ़ गई है। अमेरिकी सांसद यासामिन अंसारी ने कहा है कि ट्रम्प प्रशासन के नए फैसले से हजारों ईरानी मुश्किल में पड़ सकते हैं। नई नीति के तहत अब कई लोगों को अमेरिका में रहकर ग्रीन कार्ड प्रक्रिया पूरी करने की बजाय देश छोड़कर बाहर से आवेदन करना पड़ सकता है।
वीजा पर रह रहे 12 हजार ईरानी
यासामिन अंसारी ने कहा कि ईरानी नागरिकों के लिए यह नियम और मुश्किल पैदा करता है, क्योंकि ईरान में अमेरिकी दूतावास ही नहीं है। ऐसे में अगर किसी ईरानी को ग्रीन कार्ड प्रक्रिया के लिए अमेरिका छोड़ना पड़ा, तो उसे किसी दूसरे देश जाकर अमेरिकी दूतावास में आवेदन करना होगा। इससे हजारों लोग डर और अनिश्चितता में जी रहे हैं। इस समय अमेरिका में 12 हजार ईरानी नागरिक छात्र या वर्क वीजा पर कानूनी तौर पर रह रहे हैं।
युद्ध नहीं, बातचीत का रास्ता चुनें
अमेरिका में मौजूद ईरानी-अमेरिकी संगठन ठकअउ ने राष्ट्रपति ट्रम्प से ईरान के साथ युद्ध बढ़ाने की बजाय बातचीत का रास्ता अपनाने का आह्वान किया है। संगठन ने कहा कि अगर अमेरिका युद्ध को और बढ़ाता है, तो यह नैतिक, राजनीतिक और रणनीतिक तीनों स्तर पर गलत होगा। एक्स पर लिखा कि बातचीत का रास्ता अभी भी खुला है। यह बयान उस मीडिया रिपोर्ट के बाद आया है, जिसमें दावा किया गया था कि अगर ईरान के साथ समझौता नहीं हुआ तो ट्रम्प प्रशासन सैन्य कार्रवाई की तैयारी कर सकता है।
ईरान बोला- अमेरिका की वजह से बातचीत बिगड़ी
ईरान ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि उसकी ज्यादा सख्त मांगों की वजह से परमाणु हथियारों को लेकर चल रही संयुक्त राष्ट्र की बातचीत खराब हो गई है। ईरान ने कहा कि अमेरिका और उसके साथी देशों की वजह से यह बैठक लगातार तीसरी बार बिना किसी नतीजे के खत्म हुई। अमेरिका इस बैठक का इस्तेमाल ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर दबाव बनाने के लिए कर रहा था। इसी वजह से बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी।
यह भी पढ़िए...
होर्मुज संकट: ईरान की अमेरिका को 'मिसाइल हमले' की सीधी चेतावनी
अमेरिका: हमलावर और सुरक्षाबलों में मुठभेड़...राष्ट्रपति भवन किले में तब्दील


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पाकिस्तान के पेशावर में एक प्राइवेट स्कूल की छत गिरने से 34 बच्चों समेत 35 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हुए। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दुख जताया। जानिए पिछले 6 महीनों में हुए ऐसे हादसों की पूरी जानकारी।
अमेरिका के इलिनॉय राज्य में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर गोलीबारी करने की कोशिश नाकाम हो गई, क्योंकि जैसे ही उसने राइफल चलाने की कोशिश की, राइफल जाम हो गई और उसके नरसंहार की कोशिश नाकाम हो गई, जिससे लोगों की जान बच गई।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो 17 से 22 अक्टूबर तक उज्बेकिस्तान और भारत की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे मुंबई और रिलायंस इंडस्ट्रीज के गढ़ जामनगर का दौरा कर ऊर्जा व व्यापारिक सहयोग बढ़ाएंगे।
कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप लियो एक्स आई वी को लेकर एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। वेटिकन द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, 71 वर्षीय पोप लियो को लंग कैंसर (फेफड़ों का कैंसर) होने की पुष्टि हुई है।
इजराइल ने सुरक्षा कारणों और इंडोनेशियाई नागरिक पायलट होने के चलते इथियोपियन एयरलाइंस के कार्गो प्लेन को लैंडिंग की मंजूरी नहीं दी। जानिए किस घटना के बाद इजराइल ने 11 देशों के क्रू पर लगाया बैन।
नेपाल के मनासलू ट्रेकिंग क्षेत्र में बूढ़ी गंडकी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक बार फिर तबाई मचाई हुई है। इस भयावह हादसे में करीब 40 घर, छह पुल और पनबिजली बुनियादी ढांचा बह गए, जबकि दर्जनभर लोग लापता हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को नया राष्ट्रपति चुनने की बात कही है। रूस-यूक्रेन युद्ध, रूसी डीजल पर पाबंदी हटाने और ताजा हमलों के पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
पाकिस्तान के राष्ट्रपति जरदारी ने खैबर पख्तूनख्वा में बढ़ते आतंकी हमलों और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के कारण आपातकाल घोषित कर पीटीआई सरकार को बर्खास्त कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर।
भारत ने रविवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए सिलसिलेवार हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की। इन हमलों में 12 लोगों की जान चली गई और 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
नेपाल सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं में लापता हुए लोगों को कानूनी रूप से मृत घोषित करने की समय-सीमा 12 साल से घटाकर मात्र 45 दिन कर दी है। राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल द्वारा जारी अध्यादेश 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के 45 दिन पूरे होने से ठीक एक दिन पहले लागू किया गया।