आतंक का संरक्षक पाकिस्तान अब खुद की आतंकी वारदातों का शिकार रहा है। आए दिन हो रहे अत्मघाती हमलों ने पाकिस्तान की नींद उड़ा दी है। दरअसल, पाकिस्तान के कराची शहर में स्थित अर्धसैनिक बल बार्डर रेंजर के मुख्यालय पर एक बार फिर आत्मघाती हमला हुआ, जहां छह आतंकवादी ढेर हो गए।

जमात-उल-अहरार ने हमले की जिम्मेदारी ली
सामान्य वाहनों का आवागमन बंद कर दिया
कराची। स्टार समाचार वेब
आतंक का संरक्षक पाकिस्तान अब खुद की आतंकी वारदातों का शिकार रहा है। आए दिन हो रहे अत्मघाती हमलों ने पाकिस्तान की नींद उड़ा दी है। दरअसल, पाकिस्तान के कराची शहर में स्थित अर्धसैनिक बल बार्डर रेंजर के मुख्यालय पर एक बार फिर आत्मघाती हमला हुआ, जहां छह आतंकवादी ढेर हो गए। वहीं सेना के चार जवान मारे गए और कई घायल हैं। विस्फोटकों के भरा वाहन मुख्यालय भवन से टकराया गया। इसके चलते पहले विस्फोट की आवाज आई और उसके बाद फायरिंग हुई। काफी देर तक दोनों ओर से फायरिंग होने के बाद स्थिति नियंत्रण में आई। दावा किया जा रहा है कि हमले में शामिल छह आतंकी भी मारे गए हैं। जिस जगह पर यह घटना हुई उसके नजदीक ही कई शिक्षण संस्थान और मौसम विभाग का कार्यालय भी है।
इलाके को सुरक्षा बलों ने घेरा
इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है, सामान्य वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। तेहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के एक बेरहम चरमपंथी गुट, जमात-उल-अहरार ने सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। यह हमला खुलाफा-ए-राशिदीन इस्तिशहादी ब्रिगेड नाम के एक आत्मघाती दस्ते ने किया था।
सिंध के सीएम ने तलब की रिपोर्ट
सिंध के मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने धमाके की आवाज और गोलीबारी की खबरों का संज्ञान लिया है। साथ ही इस घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। सैयद मुराद अली शाह ने एक बयान में कहा- पुलिस को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचना चाहिए, घटना की प्रकृति का पता लगाना चाहिए और सभी जरूरी कदम उठाने चाहिए।
चरमपंथी हमलों में आई तेजी
हाल के वर्षों में पाकिस्तान में पुलिस और सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किए जाने वाले चरमपंथी हमलों में तेजी आई है। अधिकारियों ने ज्यादातर हिंसा के लिए पाकिस्तानी तालिबान (जिसे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान या टीटीपी के नाम से जाना जाता है) और उससे जुड़े चरमपंथी समूहों को जिम्मेदार ठहराया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
स्पेसएक्स के नवीनतम स्टारशिप रॉकेट परीक्षण में बूस्टर को पकड़ने की योजना भले ही सफल न हो पाई हो, लेकिन अंतरिक्ष यान ने 26 उन्नत स्टारलिंक उपग्रहों को सफलतापूर्वक उनकी कक्षा में स्थापित कर दिया। जानिए इस मिशन से जुड़ी सभी खास बातें।
इजरायल के कार्यवाहक पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा चुनौतियों का हवाला देते हुए राष्ट्रीय एकता सरकार बनाने की अपील की, जिसे विपक्षी नेता गादी आइजनकोट ने राजनीतिक चाल बताते हुए खारिज कर दिया। जानें इजरायली राजनीति का पूरा घटनाक्रम।
दो वर्षों से भारत में रह रहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की स्वदेश वापसी पर कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत ने इसके लिए बांग्लादेश सरकार के सामने दो प्रमुख शर्तें रखी हैं
अमेरिकी सीनेटर अब्दुल अल-सैयद ने बिना शर्त विदेशी सैन्य सहायता का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी करदाताओं का पैसा इजरायल, पाकिस्तान या सऊदी अरब को हथियार देने के बजाय घरेलू शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च होना चाहिए।
अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में बड़ी तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार को 4 घंटे से अधिक समय तक पूरे देश में विमानों की उड़ानें रोकनी पड़ीं। 8,000 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द होने से 15 लाख यात्री प्रभावित हुए हैं।
अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के कारण 4 घंटे से अधिक समय तक विमानों की उड़ानें रोकनी पड़ीं। सुरक्षा कारणों को देखते हुए फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने देशभर के सभी एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स रोकने का आदेश जारी किया था।
माइक्रोसॉफ्ट 365 और आउटलुक में वैश्विक आउटेज के कारण हांगकांग, ऑस्ट्रेलिया, जापान और फिलीपींस समेत कई देशों में कामकाज प्रभावित हुआ। जानिए माइक्रोसॉफ्ट ग्लोबल आउटेज से जुड़ी सभी बड़ी बातें।
ईरान के आईआरजीसी (IRGC) चीफ कमांडर मेजर जनरल अहमद वाहिदी ने अमेरिका को सैन्य कार्रवाई न करने की चेतावनी दी है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी तेहरान को गंभीर नतीजों के लिए आगाह किया है। जानें होर्मुज जलमार्ग और हालिया तनाव से जुड़ी पूरी खबर।
संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह में देर रात एक बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन भारतीयों समेत 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हुए है। मरने वाले भारतीय केरल के मलप्पुरम जिले के एक ही परिवार के थे। इनमें जुड़वा भाई-बहन भी शामिल हैं।
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में व्हाइट हाउस से करीब 1.6 किमी दूर लोगान सर्कल इलाके में फायरिंग की घटना हुई है। इस गोलीबारी में 5 लोग घायल हुए हैं और आरोपी फरार है।