उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में ऊंचाहार हत्याकांड के मृतक हरिओम बाल्मीकि के परिवार ने राजनीतिक मुलाकात को लेकर बड़ा फैसला लिया है। हरिओम वाल्मीकि के भाई शिवम वाल्मीकि ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने से इंकार कर दिया है।

मृतक हरिओम बाल्मीकि के परिवार ने राजनीतिक मुलाकात को लेकर बड़ा फैसला लिया है।
लखनऊ। स्टार समाचार वेब
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मुलाकात की। परिवार को ढांढस बंधाया। राहुल ने परिवार से मुलाकात के बाद कहा- मैं परिवार से मिलूं या ना मिलूं, लेकिन न्याय तो मिलना चाहिए। राहुल ने कहा- परिवार ने बताया है कि आज सरकार के लोगों ने धमकाया है। धमका कर वीडियो बनवाया है। राहुल गांधी ने कहा- मैं सीएम योगी आदित्यनाथ से कहना चाहता हूं कि इनको न्याय दीजिए, इनका सम्मान कीजिए और जो अपराधी हैं उन पर जल्दी से जल्दी कार्रवाई कीजिए। उनकी रक्षा करने की कोशिश मत कीजिए। राहुल गांधी सुबह उत्तर प्रदेश के कानपुर पहुंचे। उसके बाद सड़क मार्ग के जरिए फतेहपुर आए। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। हालांकि, इससे पहले हरिओम के परिवार ने राहुल गांधी से मिलने से साफ इंकार कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने काफिले को रोक लिया था। बाद में बातचीत के बाद प्रशासन ने राहुल को मुलाकात करने की अनुमति दे दी। राहुल ने परिवार से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इससे पहले परिवार का कहना था कि वे सरकार से संतुष्ट हैं और किसी तरह की राजनीति नहीं चाहते है।
राहुल गांधी ने कहा कि परिवार ने अपराध नहीं किया। क्राइम इनके खिलाफ किया गया है। ऐसा लग रहा है कि ये अपराधी हैं। घर में बंद कर रखा है। डरा रहे हैं। ये सिर्फ न्याय मांग रहे हैं। हमारे बेटे को भाई को मारा गया है। उसकी हत्या की गई है। हम न्याय मांग रहे हैं और ये कुछ नहीं कह रहे हैं। इनको घर से बाहर निकलने नहीं दे रहे हैं। अंदर घर में लड़की है। आपरेशन करना है। निकलने नहीं दे रहे हैं। सरकार ने बंद कर रखा है। पूरे देश में दलितों पर अत्याचार, मर्डर, अत्याचार किया जा रहा है।
परिवार के मुलाकात करने से इंकार करने के सवाल पर राहुल ने कहा, परिवार के लोगों ने कहा कि सरकार के लोगों ने उन्हें धमकाया और उनसे कहा कि राहुल गांधी से नहीं मिलना है। ये वीडियो पर कहिए। इससे पहले राहुल गांधी काफी देर तक हरिओम के घर के बाहर मौजूद रहे। वहां उन्हें परिवार से मुलाकात करने से रोका गया। मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता जुट गए और नारेबाजी करने लगे। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर मुलाकात से रोकने के आरोप लगाए थे।
फतेहपुर के एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी ने कहा, राहुल गांधी को जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है, इसलिए हमने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए हैं। सरकार ने मृतक के परिवार को हरसंभव मदद प्रदान की है। मुख्यमंत्री राहत कोष से हरिओम की पत्नी और पिता को आर्थिक सहायता दी गई है। मृतक के भाई और बहन को सरकारी नौकरी दी गई है।
रायबरेली में की गई हत्या
हरिओम के छोटे भाई शिवम वाल्मीकि ने साफ कहा है कि वे राहुल गांधी या किसी भी राजनीतिक दल के नेता से नहीं मिलेंगे। शिवम ने कहा, मेरे भाई की हत्या रायबरेली में हुई थी। मेरे यहां सरकार के दो कैबिनेट मंत्री आए थे। उन्होंने आर्थिक मदद दी है। हमारे परिवार को सरकारी नौकरी दी गई है। मैं सरकार से संतुष्ट हूं। मेरे यहां राहुल गांधी या किसी और पार्टी के नेता राजनीति करने ना आएं। परिवार के इस रुख के बाद राहुल गांधी की यात्रा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच, फतेहपुर जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि मृतक की बहन कुसुम देवी को अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में आउटसोर्स स्टाफ नर्स के रूप में नियुक्त किया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च लाठीचार्ज के खिलाफ दायर याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार किया। CJI सूर्यकांत ने वीडियो देखने से किया मना।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्यसभा सांसद शरद पवार और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस कदम को लेकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला किया, जिसमें एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गए। आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी।
संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन नीट पेपर लीक, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का जोरदार हंगामा। जानिए लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही से जुड़े मुख्य अपडेट्स।
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने कृषि भूमि से अवैध रेत खनन को रोकने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को व्यापक नियामक ढांचा तैयार करने का निर्देश दिया है। अब AI और सैटेलाइट से होगी निगरानी।
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू के स्वास्थ्य मामले में AIIMS निदेशक को मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और अदालत का ताजा आदेश।
दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन। पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और आरएमएल अस्पताल में घायल छात्रों से मुलाकात की पूरी कवरेज।
सुप्रीम कोर्ट ने राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को सरेंडर करने की सलाह दी है। कोर्ट ने सोनम के वकीलों को दो विकल्प दिए हैं। जानें पूरी खबर विस्तार से।
ल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया। उधर, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन और पेपर लीक मामले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज।