एशियाई खेल 2026 के आठवें दिन भारत को मुक्केबाजी से बड़ी खुशखबरी मिली, जबकि बैडमिंटन कोर्ट से निराशा हाथ लगी। मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा श्रेणी के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए बॉक्सिंग का पहला पदक पक्का कर लिया है।

उन्नति हुड्डा भी क्वार्टर फाइनल में जापान से हारकर बाहर

नागोया। स्टार समाचार वेब
भारत ने एशियन गेम्स में एक और सिल्वर जीत लिया है। रविवार को अभय सिंह स्क्वॉश के मेंस सिंगल्स इवेंट का फाइनल मैच हार गए हैं। उन्हें मलेशिया के एनजी एइन योव ने 3-0 से हराया। हालांकि, इंडिया के पास अब भी एक गोल्ड जीतने का मौका है। एशियाई खेल 2026 के आठवें दिन भारत को मुक्केबाजी से बड़ी खुशखबरी मिली, जबकि बैडमिंटन कोर्ट से निराशा हाथ लगी। मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा श्रेणी के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए बॉक्सिंग का पहला पदक पक्का कर लिया है। वहीं, स्टार शटलर पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गईं, जिसके साथ ही बैडमिंटन में भारत का सफर भी समाप्त हो गया।
बॉक्सिंग: अंकुश पंघाल ने रचा इतिहास
पुरुषों के 80 किग्रा क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अंकुश पंघाल ने ताजिकिस्तान के नेक्रूज सलीमोव को 5-0 से एकतरफा शिकस्त दी। अंकुश ने शुरुआती दो राउंड में अपनी तेज तर्रार बॉक्सिंग से मजबूत बढ़त बनाई। अंतिम राउंड में सलीमोव के आक्रामक काउंटर अटैक के बावजूद अंकुश ने शानदार डिफेंस के साथ मुकाबला अपने नाम किया। सेमीफाइनल में पहुंचते ही उनका कम से कम कांस्य पक्का हो गया है।

बैडमिंटन: पीवी सिंधु और उन्नति बाहर
महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को चीन की चेन यूफेई ने हराया। पहला गेम आसानी से जीतने के बाद सिंधु लय बरकरार नहीं रख सकीं। वहीं युवा खिलाड़ी उन्नति हुड्डा भी क्वार्टर फाइनल में जापान की अकाने यामागुची से हारकर बाहर हो गईं। इस हार के साथ ही भारत का बैडमिंटन अभियान सिर्फ पुरुष टीम इवेंट में मिले कांस्य पदक के साथ खत्म हो गया।
एथलेटिक्स-तीरंदाजी: फाइनल और सेमीफाइनल में प्रवेश
मुरली श्रीशंकर और डेविस सोलोमोल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों के लॉन्ग जम्प फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। तीरंदाजी में भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं, जहां उनका सामना दक्षिण कोरिया से होगा। तेजस्विन शंकर ने पोल वॉल्ट में 4.30 मीटर की छलांग लगाकर 702 अंक हासिल किए। वे स्पर्धा में मजबूत स्थिति में हैं।
शूटिंग और अन्य खेल
ट्रैप शूटिंग: क्वालिफिकेशन के पहले दिन महिलाओं की स्पैर्धा में भारत की नीरू 50 में से 46 अंक लेकर शीर्ष पर रहीं। ईशा सिंह प्रिसिजन स्टेज में 290 अंकों के साथ मजबूत स्थिति में हैं, जबकि मनु भाकर और राही सरनोबत ने 287-287 अंक हासिल किए।
वेटलिफ्टिंग: महिलाओं के 69 किग्रा वर्ग में हरजिंदर कौर स्नैच में 94 किग्रा ही उठा सकीं और मेडल रेस से लगभग बाहर हो गईं।
आज 33 स्वर्ण पदक पर दांव
स्क्वाश (महिला एकल फाइनल): 18 वर्षीय अनाहत सिंह बनाम सिवासंगरी सुब्रमणियम (मलेशिया)-दोपहर 1:30 बजे
टीम इवेंट्स: महिला हॉकी टीम (बनाम सिंगापुर) और पुरुष वॉलीबॉल टीम (बनाम वियतनाम)।

एशियाई खेल 2026 के आठवें दिन भारत को मुक्केबाजी से बड़ी खुशखबरी मिली, जबकि बैडमिंटन कोर्ट से निराशा हाथ लगी। मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा श्रेणी के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए बॉक्सिंग का पहला पदक पक्का कर लिया है।
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। टीम ने महिला कबड्डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया है। महिला टीम इंडिया ने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। अब दोपहर 2:30 बजे पुरुष टीम का फाइनल भी ईरान से होगा। जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चौथा मेडल मिला है।
महिला पहलवानों ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के फैसले को दिल्ली की सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में 'आदर्श पीड़िता' की रूढ़िवादी सोच और तारीखों को आधार बनाने पर सवाल उठाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आज सुबह 6 बजे जैसे ही टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई, फैंस टिकट बुक करने के लिए टूट पड़े।
जापान के नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के शुक्रवार का दिन भारत के लिए स्वर्णिम रहा, जहां सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी ने शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में देश को दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया।
एशियाई खेलों के पांचवें दिन भारत का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। वुशु खिलाड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं रोइंग में सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।
एशियन गेम्स के चौथे दिन आज भारत ने पुरुषों की स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया है। अनंत जीत सिंह नारूका, मीराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल की भारतीय टीम ने पदक अपने नाम किया। अनंत जीत ने व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है।
भारत और जापान के बीच खेले गए रोमांचक टी20 मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 2 रनों से शानदार जीत दर्ज की। अंतिम गेंद पर जापान को जीत के लिए 4 रन चाहिए थे।
आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रनों से करारी शिकस्त देकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। स्मृति मंधाना और ऋचा घोष की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
एशियन गेम्स की ताजा मेडल टैली सामने आ गई है। इस सूची में चीन 25 गोल्ड समेत कुल 40 पदकों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि भारत 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल के साथ 12वें नंबर पर है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह