पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में अब बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। बीएसएफ के जवान चुनाव में वोटिंग बूथ पर मतदाताओं के पहचान पत्र की जांच करेंगे। इतना ही नहीं, मतदान केंद्र पर जो सीसीटीवी कैमरा लगा होगा, उसका पूरा नियंत्रण भी बीएसएफ के पास रहेगा।

पूरा नियंत्रण भी बीएसएफ के पास रहेगा।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में अब बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। बीएसएफ के जवान चुनाव में वोटिंग बूथ पर मतदाताओं के पहचान पत्र की जांच करेंगे। इतना ही नहीं, मतदान केंद्र पर जो सीसीटीवी कैमरा लगा होगा, उसका पूरा नियंत्रण भी बीएसएफ के पास रहेगा। सीसीटीवी की निगरानी के लिए बाकायदा अलग से जवान तैनात किए जाएंगे। वहीं विपक्षी दलों के नेताओं ने इस व्यवस्था का विरोध भी शुरू कर दिया है। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा- बीएसएफ के महानिदेशक, इस तरह के आदेश जारी कर चुनाव आयोग के स्थापित नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। टीएमसी सांसद ने कहा-इससे चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। वोटरों की आईडी चेक करना, यह कार्य परंपरागत रूप से केवल चुनाव आयोग के मतदान अधिकारियों का होता है, न कि अर्धसैनिक बलों का। बीएसएफ डीजी ने प्रत्येक बूथ पर जवानों की तैनाती और क्लोज-सर्किट कैमरों की निगरानी का आदेश दिया है, यह चुनाव आयोग की विशेष निगरानी भूमिका का अतिक्रमण है।
जवानों की तैनाती की जा रही
पांच राज्यों असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर केंद्रीय बलों की तैनाती की जा रही है। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के लगभग ढाई से तीन लाख जवान, उक्त राज्यों में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराने के मकसद से तैनात किए गए हैं।
तुरंत अधिकारियों को बदला जाए
बीएसएफ के आदेशों में कहा गया है कि पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव में यह सुनिश्चित किया जाए कि इंस्पेक्टर और ऊपर के रैंक में कोई भी ऐसा अधिकारी ड्यूटी पर न हो, जिसने 2024 के लोकसभा चुनाव में इन्हीं पांच राज्यों में ड्यूटी दी है। ऐसे अधिकारियों की सूची तैयार कर उन्हें तुरंत प्रभाव से बदला जाए। बल की तरफ से अपनी यूनिटों को यह सख्त हिदायत दी गई है कि वे इस काम को अविलंब पूरा करें। फ्रंटियर हेडक्वार्टर, जल्द से जल्द इस प्रक्रिया को पूरा करेगा।
सीसीटीवी की निगरानी करेंगे जवान
बीएसएफ के एक पुरुष और एक महिला जवान को प्रत्येक पोलिंग बूथ पर तैनात किया जाए। उनका काम, वोटरों के पहचान पत्रों की जांच करना होगा। वहां पर लगे सीसीटीवी, पूरी तरह से बीएसएफ के दो जवानों के नियंत्रण में रहेंगे। वे जवान यह सुनिश्चित करेंगे कि सीसीटीवी ठीक तरह से काम कर रहा है या नहीं। इतनी ही नहीं वे सीसीटीवी की फीड की भी मॉनीटरिंग करेंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर प्रदेश के तीन बड़े मंदिर-मस्जिद विवादों में हिंदू-मुस्लिम पक्षों ने सुप्रीम कोर्ट की मध्यस्थता ठुकराई। जानिए ज्ञानवापी, मथुरा और संभल विवाद की वर्तमान स्थिति।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार की SIT को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने जांच रिपोर्ट और CCTV सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। जानें ताजा अपडेट।
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर अमरनाथ यात्रियों का काफिला दुर्घटनाग्रस्त। रामबन में ब्रेक फेल होने से दो बसें और एक कार टकराई, 18 श्रद्धालु घायल। पढ़ें पूरी खबर।
दिल्ली हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि किसी आपराधिक केस में सह-आरोपी को दूसरे आरोपी की माफी याचिका का विरोध करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। अगर कोई आरोपी सरकारी गवाह बनता है, तो अन्य सह-आरोपियों के पास मुकदमे के दौरान जिरह के जरिए उसकी विश्वसनीयता को चुनौती देने का पूरा मौका होता है।
महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर बयानों के तीर चलने शुरू हो गए हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल होने का खुला न्योता दिया है।
बेलगावी में आयोजित RSS की तीन दिवसीय वार्षिक बैठक में राम मंदिर दान विवाद, संगठन विस्तार, शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों और जनसांख्यिकीय असंतुलन जैसी चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे की हेराफेरी मामले में सीसीटीवी फुटेज से बड़ा खुलासा। आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल की करतूत कैमरे में कैद, गिरफ्तारी की तैयारी।
संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा। जानें सत्र का विधायी एजेंडा, 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर विवाद, विपक्ष की रणनीति और संसद में उठने वाले प्रमुख मुद्दे।
जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस संसद के मानसून सत्र के पहले दिन जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी। डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और थलपति विजय समेत 52 नेताओं को आमंत्रित किया है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 1996 के श्रीनगर हिंसा मामले में हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के 6 नेताओं पर चार्जशीट दाखिल की है।